आलीशान घर, लग्जरी कारें, कंगना रनौत ने दर्ज कराई इतनी संपत्ति

(Photo Courtesy- Instagram)
बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत लोकसभा चुनाव 2024 में मंडी से चुनाव लड़ रही हैं।
उन्होंने हाल ही में अपना नामांकन पत्र भरा है।
कंगना भाजपा के करोड़पति उम्मीदवारों की लिस्ट में शामिल हैं।
आइए जानें कितनी है एक्ट्रेस की कुल संपत्ति।
चुनाव आयोग को दिए गए हलफनामे के मुताबिक, कंगना की कुल संपत्ति 90 करोड़ रुपये से ज्यादा है।
कंगना रनौत के पास 2 लाख रुपये कैश है।
एक्ट्रेस की चल संपत्ति 28.73 करोड़ और अचल संपत्ति 62.92 करोड़ रुपये है।
कंगना ने LIC की 50 पॉलिसी ले रखी हैं और 1.20 करोड़ रुपये का कैपिटल इनवेस्टमेंट भी किया है।
कंगना के पास सोने-चांदी के गहनों की भी भरमार है। उनके पास 6 किलो 700 ग्राम सोना और 60 किलो चांदी है।
इसके अलावा उनके पास 3 करोड़ रुपये के हीरे भी हैं।
कंगना रनौत लग्जरी कारों की भी शौकीन हैं। उनके पास ऐसी कई कारें हैं, जिनकी कीमत करोड़ों में है।
कंगना रनौत आलीशान मकानों और बंगलों की भी मालकिन हैं।