फिर चाचू बने हार्दिक पांड्या, बड़े भाई के घर हुआ बेटे का जन्म

(Photo Credit- Instagram)
टीम इंडिया के ऑलराउंडर क्रिकेटर क्रुणाल पांड्या एक बार फिर पिता बन गए हैं।
क्रिकेटर के घर खुशियों की किलकारियां गूंज उठी हैं।
क्रुणाल ने सोशल मीडिया पर ये खुशखबरी फैंस संग शेयर की है।
क्रुणाल की पत्नी पंखूड़ी ने बेटे को जन्म दिया है।
पोस्ट के मुताबिक, क्रिकेटर के दूसरे बेटे का जन्म 21 अप्रैल 24 को हुआ है।
कपल ने अपने बेटे का नाम भी रिवील किया है। उनके दूसरे बेटे का नाम है वायु क्रुणाल पांड्या (Vayu Krunal Pandya)।
सोशल मीडिया पर फैंस और फ्रेंड्स कपल को पैरेंट्स बनने की बधाईयां दे रहे हैं।
बता दें इससे पहले भी क्रुणाल के घर बेटे का जन्म हुआ था।
क्रुणाल और पंखुड़ी ने अपने पहले बेटे का स्वागत 24 जुलाई 2022 में किया था।
उनके बड़े बेटे का नाम कवीर है।
बता दें ये कपल 27 दिसंबर 2017 को शादी के बंधन में बंधा था। शादी के पांच साल बाद दोनों पहली बार पैरेंट्स बने थे।