ललित यादव की होने वाली दुल्हनियां बेहद खूबसूरत, दिखती हैं हीरोइन

photo credit: instagram
दिल्ली कैपिटल्स के स्टार खिलाड़ी ललित यादव ने 14 जुलाई को अपनी गर्लफ्रेंड मुस्कान यादव को शादी के लिए फिल्मी स्टाइल में प्रपोज किया।
दिल्ली का यह खिलाड़ी जल्द ही शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। ललित यादव इंगेजमेंट के लिए अपनी मंगेतर मुस्कान के साथ फिल्मी स्टाइल में ग्रैंड एंट्री की।
ललित यादव की होने वाली दुल्हनियां बेहद ही खूबसूरत हैं। हालांकि, मुस्कान के बारे में कहीं भी ज्यादा जानकारी नहीं मिली है।
ललित यादव ने भी अपने होने वाली जीवन साथी के लिए फिल्मी अंदाज में घुटने पर बैठकर प्रपोज किया। ललित यादव के फैंस उनके इस अंदाज को खूब पसंद कर रहे हैं।
IPL में ललित यादव के प्रदर्शन की बात करें तो उन्‍होंने अब तक 27 मैच में करीब 20 की औसत और 105 की स्‍ट्राइक रेट से 305 रन बनाए हैं।
लीग में उनका सर्वाधिक स्‍कोर नाबाद 48 रन है। वहीं गेंदबाजी की बात करें तो उन्‍होंने अब तक 10 शिकार किए हैं।
IPL 2024 में ललित ने 2 मैच खेले थे और 10 रन बनाए थे। 17वें सीजन में उन्‍होंने कोई विकेट नहीं चटकाया था।
ललित यादव ने अभी तक इंटरनेशनल डेब्‍यू नहीं किया है। घरेलू क्रिकेट में उनके प्रदर्शन की बात करें तो 19 प्रथम श्रेणी क्रिकेट की 27 पारियों में उन्‍होंने 38.04 की औसत और 49.81 की स्‍ट्राइक रेट से 951 रन बनाए हैं।