कांग्रेस की यह उम्मीदवार हीरोइन जैसी खूबसूरत, यहां से लड़ेंगी चुनाव

photo credit: instagram
रांची लोकसभा सीट से कांग्रेस ने पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय की बेटी यशस्विनी सहाय मैदान में उतारा है.
यशस्विनी सहाय पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोध कांत सहाय और टीवी आर्टिस्ट रेखा सहाय की बेटी हैं. रेखा सहाय एक लोकप्रिय टीवी कलाकार रही हैं.
यशस्विनी सहाय मुंबई से लॉ की डिग्री के बाद यूनाइटेड नेशंस क्राइम एंड जस्टिस रिसर्च इंस्टीट्यूट टुरिन इटली से लॉ की डिग्री भी ले चुकी हैं.
यशस्विनी सहाय मुंबई फैमिली कोर्ट और मुंबई सेशन कोर्ट में बतौर वकील अपनी प्रैक्टिस कर रही हैं. इसके साथ ही कैलाश सत्यार्थी फाउंडेशन से भी जुड़ी हुई हैं.
माना जा रहा था कि कांग्रेस की तरफ से रांची से सुबोधकांत सहाय को टिकट दिया जाएगा. लेकिन, पिता की जगह बेटी को टिकट दिया गया.
माना जा रहा है कि बेटी पिता की राजनीतिक विरासत को संभालने का काम करेंगी.
यशस्विनी सहाय झारखंड में बाल श्रम, यौन शोषण की रोकथाम और पोक्सो एक्ट पर काम कर रही हैं. इस काम में उन्हें पिता और मां का भी सहयोग मिलता है.
इसके साथ यशस्विनी सहाय बच्चों के हक और अधिकार के लिए विभिन्न कार्यक्रमों में हिस्सा लेती रहती हैं.
खूबसूरती की बात करें तो यशस्विनी सहाय किसी बॉलीवुड एक्ट्रेस से कम नहीं दिखती हैं
रांची से कांग्रेस प्रत्याशी यशस्विनी सहाय 6 मई को अपना नामांकन कर सकती हैं. इसको लेकर तैयारियां की जा रही हैं.
फिलहाल वह पिता सुबोधकांत सहाय और पार्टी नेताओं के साथ चुनाव प्रचार में जुटी हुई हैं.