'मिर्जापुर 3' की 'सलोनी भाभी' हैं बेहद ग्लैमरस, देवर संग कर चुकी रोमांस

photo credit: instagram
'मिर्जापुर 3' रिलीज होने के साथ ही सुर्खियों में हैं। लोगों को भले ही सीरीज सुस्त लग रही है, लेकिन सबकी नजर दद्दा की बड़ी बहू सलोनी भाभी पर टिक गई है।
आइए जानते हैं 'मिर्जापुर 3' की सलोनी भाभी कौन हैं। लोग सलोनी भाभी के बारे में जानने को काफी उत्सुक हैं।
'मिर्जापुर 3' में 'सलोनी भाभी' का किरदार निभाने वाली नेहा सरगम उर्फ नेहा दुबे हैं। दद्दा की बड़ी बहू सलोनी के रूप में नेहा काफी जचती हैं।
वेब सीरीज में विजय वर्मा का डबल रोल था भरत त्यागी और शत्रुघ्न त्यागी, जिसे घरवाले प्यार से 'छोटे' और 'बड़े' कहते थे। मिर्जापुर 2 में छोटे का खून हो जाता है, लेकिन छोटा घर में खुद को बड़ा कहकर रहता है।
ऐसे में सलोनी अपने देवर संग ही रोमांस कर बैठती हैं। दोनों का बोल्ड सीन सीरीज में दिखाया जाता है, जो लोगों को काफी मदहोश कर देता है।
'मिर्जापुर 3' में नेहा सरगम के रोल को लोग काफी पसंद कर रहे हैं और उनकी तारीफ करने से पीछे नहीं हट रहे हैं।
नेहा सरगम की बात करें तो वह टीवी इंडस्ट्री का मशहूर नाम हैं। उन्होंने चांद छुपा बादल में, रामायण, महाभारत, डोली अरमानो की जैसे शो में काम किया है।
नेहा एक्टिंग तो बेहतरीन करती ही हैं, लेकिन वह एक शानदार गायिकी भी हैं। नेहा ने 2009 में इंडियन आइडल 4 के लिए ऑडिशन भी दिया था।
रामायण जीवन का आधार में तो उन्होंने सीता की भूमिका निभाई थीं। इसके अलावा वह परमअवतार श्री कृष्ण में लक्ष्मी की भमिका भी निभा चुकी हैं।
2010 से नेहा सरगम टीवी जगत में एक्टिव हैं। 2022 में ही वह 'यशोमति मैया के नंदलाला' में मां 'यशोधा' का किरदार निभाती दिखी थीं।
रिपोर्ट्स के मुताबिक नील भट्ट संग नेहा का कभी अफेयर रहा था। दोनों ने 3 साल तक एक दूसरे को डेट किया था। प्लानिंग तो शादी की थी, लेकिन कुछ डिफरेंसिस की वजह से दोनों ने ब्रेकअप कर लिया।