आखिरी बार मुंबई इंडियंस के लिए खेले रोहित शर्मा, अगले साल होगा ऐसा

(Photo Courtesy- Social Media)
बीते दिन मुंबई इंडियंस और लखनऊ सुपरजाएंट्स के बीच आईपीएल का मुकाबला हुआ।
इस मैच को रोहित शर्मा का मुंबई इंडियंस के लिए आखिरी मैच माना जा रहा है।
खबरें हैं कि रोहित शर्मा अगले आईपीएल सीजन MI के लिए नहीं खेलेंगे।
ऐसा कहा जा रहा है कि इस साल के अंत में होने वाली आईपीएल 2025 की मेगा नीलामी में MI रोहित शर्मा को रिलीज कर सकती है।
यही नहीं, मुंबई इंडियंस ऑक्शन में हार्दिक पांड्या को भी रिलीज कर सकती है और उनके बिना ही अगले सीजन में प्रवेश कर सकती है।
बता दें रोहित शर्मा लंबे समय से इस फ्रेंचाइजी से जुड़े हुए हैं और साल 2013 में टीम के कप्तान बने थे।
रोहित ने अपनी कप्तानी में मुंबई को पांच बार खिताब जीताया है।
हालांकि IPL 2024 में टीम ने उन्हें कप्तानी से हटा दिया।
रोहित की जगह हार्दिक को टीम का कप्तान बनाया गया।
हार्दिक की कप्तानी में इस साल टीम का प्रदर्शन बेहद खराब रहा।