मुनव्वर फारूकी ने गुपचुप रचाई दूसरी शादी, ये हैं नई बेगम

(Photo Courtesy- Instagram)
स्टैंडअप कॉमेडियन मुनव्वर फारूकी अक्सर विवादों में छाए रहते हैं।
अक्सर उनका नई लड़की संग नाम जोड़ा जाता है।
लेकिन इस बीच खबरें आ रही हैं कि मुनव्वर फारूकी ने गुपचुप दूसरी शादी रचा ली है।
सोशल मीडिया के एक पेज ने मुनव्वर की शादी की बात कही है।
रिपोर्ट में सूत्र के हवाले से कहा गया है कि मुनव्वर ने शादी कर ली है। लेकिन वो इसे प्राइवेट रखना चाहते हैं।
मुनव्वर की शादी में केवल करीबी लोग ही शामिल हुए थे।
दोनों की शादी 10-12 दिन पहले ही हो गई है, लेकिन 26 मई 2024 को आईटीसी ग्रैंड मराठा में रिसेप्शन पार्टी दी गई थी।
रिपोर्ट्स के मुताबिक, मुनव्वर की नई बेगम का नाम महजबीं कोटवाला है।
महजबीं कोटवाला पेशे से मेकअप आर्टिस्ट हैं।
बता दें इससे पहले भी मुनव्वर फारूकी की शादी हुई थी, जिससे उनका एक बेटा भी है।
पहली शादी टूटने के बाद उनका कई लड़कियों के साथ नाम जुड़ा था।