केवल बादशाह नहीं करोड़ों भारतीय के दिलों पर राज करती हैं हानिया आमिर

(Photo Courtesy- Instagram)
एक बार फिर पाकिस्तानी एक्ट्रेस हानिया आमिर और इंडियन रैपर बादशाह का रियूनियन हुआ।
जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं।
फोटोज वायरल होने के साथ ही दोनों के अफेयर की चर्चा एक बार फिर शुरू हो गई है।
लेकिन केवल बादशाह ही नहीं बल्कि हानिया अपनी खूबसूरती से करोड़ों भारतीयों के दिलों पर राज करती हैं।
हानिया बला की खूबसूरत हैं।
हानिया आमिर अपने मशहूर ड्रामे मेरे हमसफर से भारत में मशहूर हुईं।
ड्रामे में उनकी मासूमियत और हमजा संग कमेस्ट्री को खूब पसंद किया गया।
इस ड्रामे के बाद से भारत में भी उनकी फैन फॉलोइंग बढ़ गई।
हानिया पाकिस्तान की मशहूर और टॉप एक्ट्रेसेस में से एक हैं।
हानिया 27 साल की हैं, जो टेलीविजन शोज के साथ ही फिल्मों में भी दिखाई देती हैं।