क्या होता है इन्फ्लुएंजा ए, जिससे प्रियंका चोपड़ा के पति निक हुए पीड़ित

(Photo Courtesy- Social Media)
एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा के पति निक जोनस ने हाल ही में अपने कॉन्सर्ट कैंसिल कर दिए।
निक ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट कर इसकी वजह भी बताई।
निक ने बताया कि वह ‘इन्फ्लुएंजा ए’ का शिकार हो गए हैं।
जिसके चलते वह गा भी नहीं पा रहे हैं। ऐसे में जोनस ब्रदर्स के कॉन्सर्ट की तारीखें बदल दी गई हैं।
आइए जानते हैं कि आखिर इन्फ्लूएंजा ए क्या होता है?
इन्फ्लुएंजा ए एक प्रकार का वायरस है, जो फ्लू का कारण बनता है।
यह फ्लू फेफड़ों, नाक और गले पर आक्रमण करता है।
छोटे बच्चे, बड़े वयस्क, गर्भवती महिलाएं और पुरानी बीमारी या कमजोर इम्यूनिटी वाले लोगों को यह बीमारी होने का खतरा ज्यादा होता है।
इन्फ्लूएंजा ए संक्रमण के लक्षणों में बुखार, ठंड लगना, मांसपेशियों में दर्द, खांसी और गले में खराश आदि शामिल हैं।