रामनवमी पर ऐसे हुआ रामलला का भव्य अभिषेक, देखें तस्वीरों में

(Photo Courtesy- Social Media)
राम नवमी के शुभ पर्व की देशभर में धूम मची हुई है।
इस पावन बेला पर श्रद्धालु श्रीराम की नगरी अयोध्या पहुंच रहे हैं।
अयोध्या में रामलला के भव्य जन्मोत्सव की तैयारी आरंभ हो चुकी है।
जन्मोत्सव के पावन मौके पर रामलला का भव्य अभिषेक किया गया।
इस दिव्य अभिषेक की तस्वीरें सामने आई हैं।
रामलला का दूध, दही से अभिषेक किया गया।
रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के बाद पहली बार अयोध्या के राम मंदिर में रामनवमी मनाई जा रही है।
अभिषेक के बाद श्रीराम का सुंदर श्रृंगार किया गया।
जन्मोत्सव पर श्रीराम पीले कलर के वस्त्र में तैयार हुए हैं, जिसमें उनकी छटा देखते ही बन रही है।
आज प्रभु श्रीराम का सूर्य तिलक भी किया जाएगा, जिसके लिए भक्त उत्सुक हैं।