करीना से भी स्टाइलिश हैं रणबीर कपूर की ये बहन

(Photos Credit- Instagram)
रिद्धिमा कपूर साहनी बॉलीवुड के मशहूर कपूर खानदान से ताल्लुक रखती हैं।
वह नीतू कपूर और ऋषि कपूर की बड़ी संतान हैं।
रिद्धिमा बॉलीवुड सुपरस्टार रणबीर कपूर की बड़ी बहन हैं।
रिद्धिमा ने हमेशा फिल्मी दुनिया से दूरी बनाए रखी।
लेकिन वो पहली बार किसी सीरीज में नजर आने वाली हैं। इस सीरीज का नाम फैब्यूलस लाइव्स वर्सेज बॉलीवुड वाइव्स है।
बात करें फुल टाइम प्रोफेशन की तो वह एक सफल बिजनेसवुमेन हैं।
रिद्धिमा एक जूलरी डिजाइनर हैं और उनका खुद का ब्रांड भी है।
रिद्धिमा 44 साल की हैं, लेकिन उन्हें देख ये कह पाना किसी के लिए भी मुश्किल हो जाएगा।
वह फिटनेस फ्रीक होने के साथ-साथ काफी ज्यादा स्टाइलिश भी हैं।
रिद्धिमा ने साल 2006 में बिजनेसमैन भरत साहनी के साथ शादी की थी। दोनों की एक बेटी है, जिसका नाम समायरा है।