रविवार का बस ये छोटा सा उपाय, बना देगा हर बिगड़े काम

(Photo Courtesy- Social Media)
हिंदू धर्म में रविवार का दिन सूर्य देव को समर्पित है।
इस दिन कुछ उपाय करने से भगवान सूर्य प्रसन्न होते हैं।
मान्यता है कि अगर सूर्यदेव प्रसन्न हो जाएं तो उनकी कृपा से आपके सभी काम बन जाते हैं।
आज हम आपको एक ऐसा उपाय बताने जा रहे हैं, जिससे आपको सुख-समद्धि और धन की प्राप्ति होगी।
रविवार को सूर्य देव की आराधना करने से विशेष फल की प्राप्ति होगी।
सुबह जल्दी उठकर और स्नान करने के बाद सूर्य देव को जल चढ़ाना चाहिए। यह काफी शुभ माना जाता है।
सूर्य देव को अर्घ्य देते हुए 'ॐ सूर्याय नमः ॐ वासुदेवाय नमः ॐ आदित्य नमः' मंत्र का उच्चारण करें।
ऐसा करने से सूर्य देव प्रसन्न होते हैं।
इस उपाय को करने से सूर्यदेव हर मनोकामना पूर्ण करते हैं। साथ ही व्यक्ति को हर क्षेत्र में यश की प्राप्ति भी होती है।