महिलाएं ऐसे पकड़ लेती हैं पार्टनर का धोखा

photo credit: social media
पुरुष कितनी भी कोशिश कर लें, लेकिन वह एक महिला से ज्यादा दिन तक अपने सच को नहीं छिपा पाते हैं।
कहा जाता है कि महिलाओं की 6 सेंस बहुत स्ट्रांग होती है। वह चाहे तो एक बार में किसी को देखकर उसकी नियत का पता लगा सकती है।
कुछ रिसर्च इस बात का सपोर्ट करती है। स्टडी में शोधकर्ताओं ने पाया कि महिलाएं पुरुष के चेहरे के कुछ खास लक्षणों को देखकर उसके एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर का अंदाजा लगा सकती है।
डॉ. गिलियन रोड्स ने रिसर्च में शामिल महिलाओं को कुछ पुरुषों की तस्वीरें दिखाई और उनसे इन पुरुषों के एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर होने की संभावना के बारे में पूछा। इन पुरुषों के बारे में पहले से कोई जानकारी नहीं दी गई थी।
महिलाओं के अनुमानों का विश्लेषण करने पर पाया गया कि उन्होंने जिन पुरुषों को चिटर बताया वह सच में एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर कर रहे थे।
इस रिसर्च की खास बात ये है कि महिलाओं ने सिर्फ तस्वीरों को देखकर ही पुरुषों के व्यवहार का अंदाजा लगा लिया था।
रिसर्च कर्ताओं ने ये नहीं बताया कि महिलाएं आखिर पुरुष के चेहरे के किस खास फीचर को देखकर ऐसा करती हैं।