हर शनिवार को करें इन मंत्रों जाप, बिगड़े काम बनाएंगे शनिदेव

photo credit: social media
देवघर. शनि देव को न्याय का देवता माना जाता है। वह लोगों को उनके कर्म के आधार पर फल प्रदान करते हैं।
जिस भी राशि के ऊपर शनि की साढ़ेसाती या ढैय्या का प्रभाव चल रहा होता है उन राशि वालों के जीवन में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है।
शारीरिक के साथ मानसिक आर्थिक कष्ट झेलना होता है, लेकिन हमारे सनातन धर्म में मंत्र का बेहद खास महत्व होता है।
आइए जानते हैं शनिदेव के उन मंत्रों के बारे में जिनका जाप करने से शनिदेव प्रसन्न होंगे और आप पर अपनी कृपा बरसाएंगे।
मंत्र- ऊँ ऐं श्रीं ह्रीं शनैश्चराय नमः। शनिवार के दिन इस मंत्र का जाप करने से आपको अपने उन्नति के मार्ग में आए दिन मुसीबतों का सामना नहीं करना पड़ेगा।
मंत्र- ऊँ श्रीं शं श्रीं शनैश्चराय नमः। शनिवार के दिन इस मंत्र का जाप करने से आपके दांपत्य जीवन में फिर से खुशियां भरने लगेंगी।
मंत्र- ऊँ श्रीं शं श्रीं शनैश्चराय नमः। इस मंत्र के जप के बाद एक नीला फूल लेकर गंदे नाले में प्रवाहित कर दें। शनिवार के दिन ऐसा करने से आपके घर को लगी बुरी नजर से आपको छुटकारा मिलेगा, लिहाजा आपके परिवार के सदस्यों की तरक्की होगी।
मंत्र- ऊँ प्रां प्रीं प्रौं स: शनैश्चराय नम:। कटोरी में रखे सरसों के तेल पर कम से कम 11 बार इस मंत्र का जप करना है और जप के बाद उस कटोरी को ढक्कर एक तरफ रख दें। कटोरी में रखे इस तेल का उपयोग आपको शनिवार के दिन करना है।
मंत्र- ऊँ ऐं शं ह्रीं शनैश्चराय नमः। आपको इस मंत्र का 21 बार जप करना चाहिए और जप के वक्त हाथ में काले तिल लेकर रखने चाहिए। जप पूरा होने पर तिलों को अपने पास रख लें और शनिवार के दिन उन्हें पीपल के पेड़ के नीचे रख आएं।