सोनाक्षी की शादी में इस लड़की ने लूट ली महफिल, शत्रुघ्न के साथ की एंट्री

photo credit: instagram
सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल ने 23 जून को कोर्ट मैरिज कर देर शाम अपने दोस्तों के के लिए शानदार रिसेप्शन पार्टी रखी।
अपनी रिसेप्शन में सोनाक्षी ने सुर्ख लाल रंग की साड़ी चुनी, जिसमें वह बेहद खूबसूरत नजर आईं, वहीं उनके पति जहीर व्हाइट आउटफिट में हैंडसम दिखें।
सोनाक्षी की पार्टी में पापा शत्रुघ्न सिन्हा और मां पूनम सिन्हा भी शरीक हुए। हालांकि, स्टार कपल से ज्यादा ध्यान तो उनके साथ खड़ी महिला ने खींच लिया।
शत्रुघ्न सिन्हा अपने साथ खड़ी जिस लड़की पर प्यार लुटा रहे हैं वह कोई और नहीं बल्कि उनकी बहुरानी तरुणा है।
सोनाक्षी के दोनों भाई भले ही उनकी शादी से नाराज रहे, लेकिन सोनाक्षी की भाभी तरुणा इसका हिस्सा बनती दिखाईं दी।
तरुणा के लुक की बात करें, तो उन्होंने पेस्टल ग्रे टोन का शरारा सेट चुना था। इस थ्री-पीस सेट पर कई तरह के वर्क किए गए थे। इस पर नीले, गुलाबी, लाल, पीले और हरे रंगों का थ्रेड वर्क था।
ये रिचली एम्ब्रॉइडर्ड शरारा तरुणा पर बेहद खूबसूरत नजर आ रहा था और ये उनके लिए रिसेप्शन जैसी पार्टी के लिहाज से एकदम परफेक्ट चॉइस रही।
तरुणा सिन्हा ने अपने इस ब्यूटीफुल शरारा सेट के साथ डायमंड नेकपीस और स्टेटमेंट ईयररिंग्स पेयर किए थे। वहीं उनके हाथ में टैसल्स वाला मैचिंग का पोटली बैग था।
तरुणा का ग्लो और फ्लॉलेस मेकअप एंड हेयर फिनिश, इतना कमाल था कि इसके आगे तो दुल्हन का लुक भी फीका लगने लगे।