जीवन में मान ली श्रीकृष्ण की ये बात, तो कभी नहीं होंगे उदास

(Photo Courtesy- Social Media)
भगवान श्रीकृष्ण ने गीता में कई महत्वपूर्ण उपदेश दिए हैं।
श्रीकृष्ण के उपदेश जिंदगी जीने का सही तरीका बताते हैं।
अगर आपने भी इन उपदेशों का पालन कर लिया तो जीवन में कभी उदास नहीं होंगे।
चलिए जानते हैं भगवान श्रीकृष्ण के कुछ उपदेश, जो आपका मार्गदर्शन करेंगे।
श्रीकृष्ण कहते हैं, परिस्थितियां चाहे कितनी भी खराब हों, वह हमेशा एक जैसी नहीं रहतीं। परिस्थितियां बदलती हैं, इसलिए मनुष्य को हिम्मत नहीं हारना चाहिए।
श्रीकृष्ण ने अर्जुन को गीता के उपदेश में कहा था, ईश्वर कभी भी किसी व्यक्ति के साथ नाइंसाफी नहीं करता। वह केवल उसको वही देता है जिसके लायक वह व्यक्ति है।
इस धरती पर अधिकांश लोग अपने भविष्य को लेकर चिंतिंत रहते हैं और उस बारे में सोचकर दुखी होते हैं, जो अब तक हुई ही न हो। ऐसे में श्रीकृष्ण का ये उपदेश जरूर जीवन में लागू करें।
श्रीकृष्ण कहते हैं कि भूत और भविष्य की चिंता करना व्यर्थ है, वर्तमान ही सत्य है। जब असमंजस की स्थिति में रहो और कुछ न समझ आए तो सब कुछ परमात्मा पर छोड़ दो और बस अपना कर्म करो।
गीता में भगवान श्रीकृष्ण ने बताया था कि इस मनुष्य जीवन में कुछ भी स्थाई नहीं है, इसलिए किसी भी व्यक्ति को अधिक तनाव नहीं लेना चाहिए। हर प्रकार का दर्द खुशी क्षणिक मात्र होती है।
श्रीकृष्ण ने गीता में कहा है कि जिस व्यक्ति ने अपने मन पर काबू पा लिया, वह बेकार की चिंताओं और इच्छाओं से दूर रहता है। साथ ही उसे अपने लक्ष्य को भी पाने में आसानी होती है।