हेयर ट्रांसप्लांट से खूबसूरती और नुकसान भी, ये लोग न लें रिस्क

(Photo Courtesy- Social Media)
गंजेपन को खत्म कराने के लिए लोग हेयर ट्रांसप्लांट कराते हैं।
इसके जरिए गंजेपन से निजात पा सकते हैं।
पहले केवल सेलेब्रिटी ही हेयर ट्रांसप्लांट कराते थे, लेकिन अब आम आदमी भी इसका फायदा उठा रहे हैं।
लेकिन क्या आप जानते हैं कि हेयर ट्रांसप्लांट के फायदे के साथ साइड इफेक्ट्स भी हैं।
आइए जानें हेयर ट्रांसप्लांट कराने के साइड इफेक्ट्स के बारे में।
कई केसेस में बाल को लगाने के बाद सिर में सूजन आ जाती है। जिसका असर सिर और आंख में दिखाई देता है।
हेयर ट्रांसप्लांट कराने के बाद संक्रमण भी हो सकता है।
हेयर ट्रांसप्लांट से बालों की जड़े डैमेज हो जाती हैं। सिर की त्वचा अंदर तक धंस जाती है। इससे अल्सर हो सकता है।
हेयर ट्रांसप्लांटेशन के कारण सिर से खून निकलता है, जहां बाल को लगाया जाता है।
डायबिटीज, हाई बीपी, मेटाबॉलिक डिसऑर्डर वाले मरीज को हेयर ट्रांसप्लांट नहीं करवाना चाहिए।
इसके अलावा जिन लोगों को एलर्जी की समस्या है, उन्हें भी हेयर ट्रांसप्लांट नहीं कराना चाहिए।