बेहद खूबसूरत है ये महिला सुपरकॉप, हर चीज में हैं नंबर 1
photo credit: instagram
सिक्किम की रहने वाली एक्शा केरुंग इन दिनों चर्चा में हैं। एक्शा एक काबिल पुलिस ऑफिसर हैं। इसके अलावा एक्शा मॉडलिंग, बाइकिंग, बॉक्सिंग और एक्टिंग भी करती हैं।
एक्शा बहुत खूबसूरत हैं और बॉलीवुड में डेब्यू भी कर चुकी हैं। एक्शा 'लकड़बग्घा' फिल्म में नजर आ चुकी हैं। इसके अलावा एक्शा कॉस्मेटिक कंपनी मेबेलिन की ब्रांड एंबेसेडर भी हैं।
सुपरकॉप और सुपरमॉडल एक्शा केरुंग ने अपने गांव के लोकल स्कूल से प्रारंभिक शिक्षा हासिल की है। उन्होंने राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में सिक्किम का प्रतिनिधित्व भी किया है। वह काफी डेयरिंग हैं।
एक्शा केरुंग ने 2019 में सिक्किम पुलिस में नौकरी जॉइन की थी। एक्शा अपने परिवार में एकमात्र कमाने वाली हैं।
सरकारी नौकरी पाने के लिए उन्हें 14 महीने के कड़े संघर्ष से गुजरना पड़ा था। उसके बाद राज्य रिजर्व लाइन में उन्हें जॉइनिंग मिली थी।
एक्शा गेरुंग बचपन से मॉडलिंग और एक्टिंग में रुचि रखती थीं। पुलिस सर्विस में आने के बाद भी उन्होंने अपने पैशन को फॉलो किया।
एक्शा को बाइकिंग का भी काफी शौक है। बता दें कि एक्शा 2018 में मिस सिक्किम बनी थीं। 'एमटीवी सुपरमॉडल ऑफ द ईयर सीजन 2' में भाग लेने के बाद वह रातोंरात सनसनी बन गई थीं।
एक्शा कई नेशनल टूर्नामेंट में सिक्किम का प्रतिनिधित्व कर चुकी हैं। वह एक प्रोफेशनल बॉक्सर भी हैं।
एक्शा केरुंग सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं। इंस्टाग्राम पर उनके 2 लाख से ज्यादा फॉलोअर्स हैं। वह अपनी ग्लैमरस फोटोज शेयर करती रहती हैं।
एक्शा बेस्टर्न और इंडियन दोनों ही लुक में बेहद प्यारी लगती हैं। एक्शा की खूबसूरती के सामने बड़ी से बड़ी मॉडल फेल हो जाती हैं।
एक्शा हमेशा अपनी खूबसूरती से सबका ध्यान खींच लेती हैं। उनकी फोटोज सोशल मीडिया पर काफी वायरल होती रहती हैं।