कान्स में जलवा बिखेरने वालीं नैन्सी त्यागी की ये ड्रेसेस भी हैं Bomb

(Photo Courtesy- Social Media)
हाल ही में सोशल मीडिया सेंसेशन नैन्सी त्यागी ने कान्स में डेब्यू किया।
कान्स में उनका लुक छा गया, जो कि उन्होंने खुद डिजाइन किया था।
कान्स लुक के अलावा नैन्सी के कई लुक सोशल मीडिया पर वायरल हो चुके हैं।
ये गाउन उन्होंने आलिया भट्ट के लुक से इंस्पायर होकर रिक्रिएट किया था, जो कि काफी पसंद किया गया।
नैन्सी इंडियन लुक को भी बेहतर ढंग से फ्लॉन्ट करती हैं।
ये लुक भी नैन्सी द्वारा रिक्रिएट किया गया है।
नैन्सी के आउटफिट रिक्रिएशन वाले वीडियोज काफी ज्यादा पसंद किए जाते हैं।
वह अपने टैलेंट से हर किसी को अमेज कर देती हैं।
फैशन इंफ्लुएंसर नैन्सी त्यागी यूपी के छोटे से गांव बरनवा की रहने वाली हैं। 12वीं की पढ़ाई करने बाद वह दिल्ली में शिफ्ट हो गईं।
कोविड के दौरान आर्थिक स्थिति खराब होने के बाद उन्होंने घर का खर्च चलाने के लिए सिलाई शुरू की थी।
वह अपने द्वारा बनाए गए कपड़ों के वीडियोज भी शेयर करती हैं। अपने कंटेंट से उन्होंने लाखों फॉलोअर्स हासिल कर लिए हैं।