सोनाक्षी-जहीर की शादी से रिसेप्शन तक की देखें Unseen फोटोज

photo credit: instagram
काफी समय से अपनी शादी को लेकर सुर्खियों में बने सोनाक्षी और जहीर 23 जून को हमेशा के लिए एक हो गए हैं।
दोनों ने परिवार वालों की मौजूदगी में कोर्ट मैरिज की है, जिसकी तस्वीरें भी उन्होंने अपने फैंस के साथ शेयर की। कोर्ट मैरिज के बाद दोनों ने शादी का ग्रैंड वेडिंग रिसेप्शन भी दिया।
इस तस्वीर में सोनाक्षी अपनी मां पूनम सिन्हा के साथ नजर आ रही हैं। नई-नवेली दुल्हन का ग्लो देख हर कोई उनपर फिदा हो रहा है।
रिसेप्शन में कपल का बेहद रॉय और क्लासी लुक देखने को मिला। दोनों ने इस दौरान एक-दूजे का हाथ थामकर कैमरे के लिए कई सारे पोज दिए।
सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल ने रिसेप्शन वेन्यू पर एक-दूसरे का हाथ थामकर ग्रैंड एंट्री ली। कोई भी इस दौरान कपल से अपनी निगाहें नहीं हटा पाया।
सोनाक्षी अपने रिसेप्शन में सुर्ख लाल साड़ी में नजर आई, जिसके साथ एक्ट्रेस ने लाइट मेकअप और मांग में सिंदूर भरा था। सोनाक्षी के हाथों का लाल चूड़ा और उनकी मेहंदी नई नवेली दुल्हन के लुक में चार चांद लगा रही हैं।
रिसेप्शन में सोनाक्षी सिन्हा के दूल्हे राजा जहीर इकबाल व्हाइट कुर्ते और पेंट में नजर आएं, जिसके साथ उन्होंने चिकनकारी का ब्लेजर कैरी किया था।
इस न्यूली वेड कपल ने रेड कार्पेट पर तो एक से बढ़कर एक पोज दिए ही साथ ही पैपराजी के साथ भी जमकर पोज दिए।
कपल अपनी मेहंदी सेरेमनी में ट्रेडिशनल लुक में नजर आएं। दोनों की जोड़ी को उनके फैंस काफी पसंद कर रहे हैं।
कपल की ये तस्वीर उनके मेहंदी सेरेमनी की है, जिसमें दोनों का परिवार शामिल है।
शादी के पांच दिन पहले सोनाक्षी और जहीर ने अपने-अपने दोस्तों के साथ जमकर बैचलर पार्टी भी इंजॉय की है।
सोनाक्षी सिन्हा की 10 मंजिला आलीशान घर 'रामायण' को बड़े जश्न के लिए रोशनी से सजाया गया है।