शादी से पहले होने वाले दामाद के घर गए पत्नी संग शत्रुघ्न सिन्हा

photo credit: social media
सोनाक्षी सिन्हा आज अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड जहीर इकबाल के साथ शादी करने वाली हैं। उनके प्री-वेडिंग फंक्शन्स की तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर आ रही हैं।
बेटी की शादी से पहले शत्रुघ्न सिन्हा की कुछ तस्वीरें सामने आई हैं, जिसमें उन्हें और उनकी पत्नी को रामायण से निकलते हुए देखा गया है।
रिपोर्ट की मानें तो शत्रुघ्न सिन्हा अपने घर में हुई पूजा के बाद अपने होने वाले दामाद जहीर इकबाल के घर भी गए हैं।
शत्रुघ्न सिन्हा के साथ उनकी वाइफ पूनम सिन्हा और होने वाली दुल्हनिया सोनाक्षी सिन्हा भी साथ थीं।
शत्रुघ्न सिन्हा को इस दौरान ब्लैक कलर की चेक शर्ट के साथ मैंचिंग वेस्ट कोट पहने देखा गया.
पूनम सिन्हा ब्लैक कलर के सूट के साथ लाल रंग का दुपट्टा पेयर किए नजर आईं। इसके साथ ही उनके माथे पर तिलक भी दिखाई दिया।
होने वाले दामाद जहीर इकबाल के घर जाते हुए शत्रुघ्न सिन्हा ने सभी को हाथ हिलाकर हेलो किया।
शत्रुघ्न सिन्हा को इस दौरान काफी खुश देखा गया, लेकिन कुछ यूजर्स का कहना है कि वह बेटी के सामने झुके हुए मजबूर पिता हैं।
बता दें कि 22 जून को सोनाक्षी सिन्हा के घर रामायण में एक खास पूजा रखी गई थी।