प्रभास नहीं, इस प्रोड्यूसर से शादी करेंगी अनुष्का शेट्टी, हो गई सगाई!

(Photo Courtesy- Social Media)
साउथ फिल्म इंडस्ट्री की मशहूर एक्ट्रेस अनुष्का शेट्टी जल्द ही शादी करने जा रही हैं।
लेकिन उनका दूल्हा प्रभास नहीं होंगे।
काफी अरसे से दोनों एक्टर्स का नाम एक दूसरे के साथ जोड़ा जाता है।
लेकिन अब खबरें आ रही हैं कि अनुष्का शेट्टी, प्रभास नहीं बल्कि किसी और शख्स के साथ सात फेरे लेंगी।
ये दावा किया गया है मीडिया रिपोर्ट में।
एक रिपोर्ट में दावा किया गया है कि अनुष्का शेट्टी एक कन्नड़ फिल्म प्रोड्यूसर से शादी करने वाली हैं।
यही नहीं कहा ये भी जा रहा है कि एक्ट्रेस की प्रोड्यूसर से सगाई भी हो चुकी है।
रिपोर्ट की मानें तो अनुष्का कन्नड़ फिल्म प्रोड्यूसर के साथ इस साल के अंत में शादी रचाएंगी।
अनुष्का के होने वाले पति 42 साल के हैं और एक्ट्रेस की भी उम्र इतनी ही है।
ये खबर वाकई प्रभास-अनुष्का के फैंस का दिल तोड़ने वाली है। क्योंकि उन्हें अबतक यही लग रहा था कि दोनों रिलेशनशिप में हैं।