शादी से पहले होने वाले पति के साथ रोमांटिक हुईं 'तारक मेहता' की सोनू

photo credit: instagram
'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' में सोनू का किरदार निभाकर झील मेहता को काफी फेम मिला। झील ने हाल ही में रोमांटिक फोटोशूट शेयर किया है।
हाल में ही झील मेहता ने मंगेतर के साथ रोमांटिक डिनर डेट की फोटोज शेयर की हैं जहां दोनों ही साथ में काफी जच रहे हैं।
कुछ फोटोज में झील अपने मंगेतर के साथ रोमांटिक पोज भी देती दिख रही हैं, तो कुछ फोटोज में झील अकेले पोज देती नजर आईं।
डिनर डेट पर झील ने जहां बादामी रंग की लॉन्ग ड्रेस पहनी है तो वहीं आदित्य भी कुछ ऐस ही अंदाज में दिख रहे हैं। दोनों को कॉजी होता देख फैंस भी शर्मा गए।
बता दें कि झील मेहता काफी समय से इंडस्ट्री से दूर हैं। वह अब बिजनेस आर्टिस्ट का काम करती हैं। उन्होंने रोका सेरेमनी में खुद ही अपना मेकअप किया था।
झील मेहता का जन्म बेशक महाराष्ट्र में हुआ हो लेकिन वह गुजरात की रहने वाली हैं। उन्हें 471K यूजर्स इंस्टाग्राम पर फॉलो करते हैं।
झील सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। झील अपने फैशन स्टेटमेंट से भी सुर्खियां बटोरती हैं।
झील मेहता जल्द ही अपने मंगेतर आदित्य संग शादी के बंधन में बंधने वाली हैं। कपल की जोड़ी को उनके फैंस काफी पसंद करते हैं।