घर लौटे 'तारक मेहता...' के सोढ़ी, सामने आई लापता होने की वजह

(Photo Courtesy- Social Media)
आखिरकार तारक मेहता का उल्टा चश्मा के सोढ़ी 25 दिन बाद मिल गए हैं।
एक्टर खुद ही 25 दिन बाद घर लौट आए हैं।
गुरुचरण सिंह 22 अप्रैल 2024 से लापता थे।
दिल्ली पुलिस ने वापस लौटने पर एक्टर से पूछताछ की और उनके गायब रहने की वजह भी बताई है।
एक्टर का कहना है कि वह एक धार्मिक यात्रा पर गए थे।
उनका दुनियादारी से मन भर गया था इसलिए वह बिना किसी को कुछ बताए घर से दूर चले गए।
गुरुचरण सिंह का कहना है कि वह इन 25 दिनों के दौरान कुछ समय के लिए अमृतसर और बाद में लुधियाना में रहे। वह कई शहरों के गुरुद्वारों में भी रुके थे।
लेकिन जब उन्हें ये एहसास हुआ कि अब घर लौट जाना चाहिए तो वह वापस आ गए।
22 अप्रैल को गुरुचरण सिंह घर से मुंबई के लिए रवाना हुए थे। लेकिन उनके लापता होने की खबर 26 अप्रैल को सामने आई।
ए्क्टर के पिता ने दिल्ली पुलिस में गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई थी।