ये हैं कपल के घूमने के लिए बेस्ट डेस्टिनेशन, बढ़ेगा प्यार
photo credit: social media
खूबसूरत नजारों के बीच जब आप अपने पार्टनर को प्रपोज करेंगे, तो वह मना नहीं कर पाएंगे।
अपने पार्टनर के साथ ट्रिप की प्लानिंग करते समय इन रोमांटिक जगहों को लिस्ट में जरूर शामिल करें।
अगर आप भी अपने पार्टनर के साथ क्वालिटी टाइम बिताना चाहते हैं तो इन जगहों पर जरूर घूमने जाएं। आइए जानते हैं।
शिमला: अपने साथी के साथ बर्फ से ढकी पहाड़ियों में घूमने का मजा और भी ज्यादा बढ़ जाता है। यहां आप अपनी महिला मित्र को प्रपोज भी कर सकेत हैं।
मनाली- न्यू कपल्स के लिए मनाली बेस्ट हनीमून डेस्टीनेशन है। यह भारतीय राज्य हिमाचल प्रदेश के पहाड़ों में स्थित एक हिल स्टेशन है।
उदयपुर - भारत में मौजूद सबसे खूबसूरत जगहों में होता है, जिसे ‘झीलों के शहर’ के रूप में भी जाना जाता है। उदयपुर अपने शानदार किलों, मंदिरों, खूबसूरत झीलों, महलों, संग्रहालयों, और वन्यजीव अभयारण्यों के लिए प्रसिद्ध है।
ऊटी- प्राकृतिक सुंदरता और पहाड़ों के शौकीन हैं तो पार्टनर के साथ तमिलनाडु के ऊटी शहर में जा सकते हैं। ऊटी बेहद रोमांटिक जगह है। कपल के लिए यह जगह जन्नत से कम नहीं है।
गोवा- गोवा के बिना हनीमून की यात्रा अधुरी कहलाती है। गोवा को हमेशा से जश्न का शहर माना जाता है। गोवा उन लोगों के लिए है जो पार्टी, रोमांटिक बीच पर चलने का शौक रखते हैं।