नींद में आते हैं डरावने सपने, तकिये के नीचे रखें ये 3 चीजें

(Photo Courtesy- Social Media)
नींद में सपने आना आम बात है।
लेकिन कभी कभार बुरे या डरावने सपने आ जाए तो व्यक्ति परेशान हो जाता है।
क्या आपको पता है कि कई बार मंगल, शनि और राहु केतु जैसे ग्रहों के भारी होने से भी बुरे सपने आने लगते हैं।
अगर आपको भी लगातार डरावने सपने आते हैं तो तकिए के नीचे ये 3 चीजें रखकर सोएं। इससे बुरे सपने नहीं आएंगे।
मोरपंख
मान्यता है कि तकिए के नीचे मोरपंख रखने से बुरे सपने आने बंद हो जाते हैं।
हनुमान चालीसा
अगर तकिए के नीचे हनुमान चालीसा रखकर सोएंगे तो आपको डरवाने सपने नहीं आएंगे।
कैंची या चाकू
ऐसा कहा जाता है कि अगर डरावने सपने आते हैं तो तकिये के नीचे चाकू, कैंची या लोहे की कोई वस्तु रखने से फायदा होता है।