दीपक के ये उपाय मां लक्ष्मी को करेंगे प्रसन्न, पैसों की नहीं होगी कमी
photo credit: social media
धर्म-शास्त्रों के अनुसार, दीपक जलाने से शुभता और सकारात्मकता का संचार होता और अंधेरा दूर होता है।
शाम के समय घर के मुख्य द्वार पर घी का दीपक जलाना बेहद शुभ माना जाता है।
दीपक जलाने के ढेरों लाभ है और ये लाभ पाने के लिए जरूरी है कि दीपक सही तरीके से जलाया जाए और सही समय पर जलाएं।
दीपक के ये उपाय जीवन की कई समस्याएं दूर कर सकते हैं।आइए जानते हैं दीपक के ये उपाय
आर्थिक तंगी से परेशान हैं, तो मां लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए हर शुक्रवार को मां लक्ष्मी के समक्ष चौमुखी या सात मुखी दीपक जलाएं। फिर लक्ष्मी माता के वैदिक मंत्रों का जाप करें।
यश और मान-सम्मान पाना चाहते हैं तो रोजाना सुबह सूर्य देव को जल चढ़ाएं। इसके बाद घी का दीपक जलाकर सूर्य देव कीआरती करें। इससे आपके सारे काम बनेंगे।
गुरुवार के दिन भगवान विष्णु और मां लक्ष्मी की पूजा करें। साथ ही केले के पेड़ की पूजा करें और उसके नीचे घी का दीपक जलाएं। इससे भाग्य वृद्धि होगी।