Verse Vibes 2025 साहित्य महोत्सव में ये पुस्तकें रहीं आकर्षण का केंद्र

बहुप्रतीक्षित साहित्यिक कार्यक्रम "Verse Vibes 2025" 13 अप्रैल 2025, रविवार को चौधरी चरण सिंह ऑडिटोरियम, सहकारिता भवन में आयोजित किया गया।
इसे ‘The World of Hidden Thoughts Book Publishing Organization’ द्वारा आयोजित किया गया, जिसमें नामचीन लेखक, युवा रचनाकार, साहित्य प्रेमी और कलाकार ने हिस्सा लिया।
उत्तर प्रदेश का प्रतिष्ठित मीडिया समूह ‘न्यूज़ट्रैक-अपना भारत’ इस कार्यक्रम का ऑफिशियल मीडिया पार्टनर बना।
समूह के कर्ताधर्ता व संपादक योगेश मिश्रा की किताबें– मौन का संवाद, समय के सवाल, कॉलेज की लड़कियां आदि जो साहित्य जगत में सराही गई हैं। उन्हें द वर्ल्ड ऑफ हिडेन थॉटस के मंच पर सम्मानित किया गया।
इस कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण रही ये उल्लेखनीय पुस्तकें और उनके लेखक:-
‘Silent Whisper’ – दीप्ति की यह किताब मन की परतों को शब्दों में पिरोती है।
‘The Woman Odyssey’ – कनिष्का राज मिश्र द्वारा लिखित महिलाओं की संघर्षगाथा।
‘The Trade of Phoenix’ – शिवांगी माथुर की रचना एक कल्पनात्मक अनुभव को प्रस्तुत करती है।
‘दास्तान-ए-दिल-शिकस्ता’ – डॉ. नाज़िया शेख की यह किताब टूटे दिलों की दास्तान कहती है।
‘The Fire in the Soul’ – माला पाशा द्वारा आत्मा के संघर्ष और प्रकाश की यात्रा का वर्णन करती हैं।
‘100+ Splendid Voices: Celebrating Womanhood’ – क्रतिशा और अंशिका द्वारा संपादित इस अंतरराष्ट्रीय स्तर की किताब में आकांक्षा दीक्षित, अबोली माने, ऐश्वर्या गौतम, एडलहाइड एलिम्पुओ जैसी 150+ महिला लेखकों की रचनाएं शामिल हैं, जिसने पहले भी कई वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाए हैं।
'The Garland Of Thoughts'- सरानी बंदोपध्याय द्वारा लिखी गई एक सुंदर रचना है।
'पहला कदम'- कृतिशा सिंह द्वारा लिखी गई इन कविताओं में बचपन की मिठास और जीवन की सच्चाई है।
'Forbidden Moonlight'- गुरनूर कौर रंगी ने अपनी इस पुस्तक में सेम-सेक्स लव स्टोरी का वर्णन किया है।