विराट कोहली के बेटे की फोटोज वायरल, एक ही दिन में बना सुपरस्टार

(Photo Courtesy- Instagram)
विराट कोहली और अनुष्का शर्मा एक बार फिर पैरेंट्स बन गए हैं।
एक्ट्रेस ने एक बेटे को जन्म दिया है।
बीते दिन कपल ने सोशल मीडिया पर यह खुशखबरी फैंस संग शेयर की।
पोस्ट के मुताबिक, बेटे का जन्म 15 फरवरी 2024 को हुआ है।
विराट और अनुष्का ने अपने बेटे का नाम अकाय रखा है।
इसके अलावा कपल की एक बेटी है, जिसका नाम वामिका है।
यह खुशखबरी सामने आते ही अकाय की कई तस्वीरें भी ट्रेंड होने लगी हैं।
हालांकि यह तस्वीरें AI जेनरेटेड हैं।
फोटोज में विराट और अनुष्का अपने बेटे अकाय के साथ नजर आ रहे हैं।
अकाय को लोग क्रिकेट का नया भगवान, जूनियर कोहली, फ्यूचर किंग नाम दे रहे हैं।
अकाय कोहली एक ही दिन में सुपरस्टार बन गए हैं।
इंस्टाग्राम पर अकाय कोहली के लिए अभी से ही कई फैन पेजेज बन गए हैं।