भगवान विष्णु के 9 अवतार कौन-कौन से हैं? जानें कब लेंगे 10वां अवतार

(Photo Courtesy- Social Media)
पौराणिक मान्यताओं के अनुसार, भगवान श्रीहरि विष्णु के कुल 24 अवतार हैं।
जिनमें से “दशावतार” यानी दस अवतार प्रमुख हैं।
गरुड़ पुराण में दशावतार का वर्णन है।
भगवान विष्णु 10 प्रमुख अवतारों में से 9 अवतार ले चुके हैं।
जबकि 10वां अवतार कलयुग में होगा।
ये नौ अवतार हैं- मत्स्य, कूर्म, वराह, नरसिंह, वामन, परशुराम, राम, कृष्ण, बुद्ध।
भगवान विष्णु कल्कि के रूप में कलयुग में 10वां अवतार लेंगे।
कल्कि पुराण और अग्नि पुराण के अनुसार, श्री हरि का कल्कि अवतार कलियुग के अंत में अवतरित होगा।
कलियुग का अभी प्रथम चरण चल रहा है। जब कलयुग अपने अंतिम चरण में होगा, तब भगवान कल्कि अवतार लेंगे।