कौन हैं जाह्नवी कपूर के बॉयफ्रेंड शिखर पहाड़िया, जानें नेटवर्थ

Janhvi-Shikhar (Photo Source- Social Media)
जाह्नवी कपूर ने हाल ही में KWK शो में गलती से अपनी डेटिंग कंफर्म कर दी।
वह शिखर पहाड़िया को डेट कर रही हैं।
दोनों को एक साथ पार्टी से लेकर मंदिरों में स्पॉट किया जाता है।
आइए जानते हैं शिखर पहाड़िया के बारे में, जिन्हें जाह्नवी कपूर अपना दिल दे बैठी हैं।
शिखर पहाड़िया पूर्व मुख्यमंत्री सुशील कुमार शिंदे के नाती हैं। वह उनकी बेटी स्मृति शिंदे के बेटे हैं।
जाह्नवी और शिखर ने हाईस्कूल तक साथ में पढ़ाई की है। दोनों तब से ही अच्छे दोस्त रहे हैं।
इससे पहले भी जाह्नवी ने शिखर को डेट किया था, लेकिन अचानक दोनों दूर हो गए। हालांकि अब फिर से ये साथ में आ गए हैं।
26 साल के शिखर पहाड़िया एक प्रोफेशनल पोलो प्लेयर होने के साथ ही एंटरप्रेन्योर भी हैं।
रिपोर्ट्स की मानें तो उनकी नेटवर्थ 10 मिलियन डॉलर है।