वैलेंटाइन डे के दिन रेड कपड़े पहनने का क्यों है चलन?

(Photo Courtesy- Social Media)
14 फरवरी को हर साल वैलेंटाइन डे मनाया जाता है।
दुनिया में पहली बार 496 ई में वैलेंटाइन डे मनाया गया।
इसके बाद पांचवी शताब्दी में रोम के पोप गेलैसियस ने 14 फरवरी को वैलेंटाइन डे के तौर पर सेलिब्रेट करने का ऐलान किया।
इसके बाद से ही रोम समेत दुनिया भर में हर साल धूमधाम से 14 फरवरी का दिन वैलेंटाइन डे के रूप में मनाया जाने लगा।
वेलेंटाइन डे प्यार के लिए समर्पित एक दिन है।
इस दिन कपल्स अपने पार्टनर को अपने दिल की बात बताते हैं और उन्हें फूल और तोहफे देते हैं।
वैलेंटाइन डे पर लोग अक्सर लाल रंग के कपड़े पहनते हैं, लेकिन ऐसा क्यों है?
दरअसल, लाल रंग को प्यार और जुनून का प्रतीक माना जाता है।
साथ ही यह रंग गहरी भावनाओं और स्नेह को दर्शाता है। जो वैलेंटाइन डे के सार के साथ पूरी तरह से मेल खाता है।
वैलेंटाइन के दिन लाल कपड़े पहनना आपके साथी के साथ आपके भावुक और दिल से जुड़े रिश्ते को दर्शाता है।