रोहित शर्मा दोबारा संभालेंगे मुंबई इंडियंस की कप्तानी!

(Photo Courtesy- Instagram)
मुंबई इंडियंस आईपीएल 2024 में अब तक दो मैच खेल चुकी है।
दोनों ही मैच में MI को हार का सामना करना पड़ा है।
जिसके बाद से हार्दिक पांड्या की कैप्टेंसी पर सवाल उठाए जा रहे हैं।
बता दें आईपीएल 2024 शुरु होने से पहले MI ने बड़ा फैसला लेते हुए हार्दिक पांड्या को टीम की कप्तानी सौंप दी थी।
लेकिन अब तक हार्दिक अपनी कप्तानी से फैंस और दिग्गजों को इंप्रेस नहीं कर पाए हैं।
लगातार दो हार के बाद फैंस रोहित शर्मा को दोबारा कप्तान बनाने की डिमांड कर रहे हैं।
सनराइजर्स हैदराबाद से हुए मैच के बाद आकाश अंबानी, पूर्व कप्तान रोहित शर्मा से बातचीत करते नजर आए।
यह फोटो वायरल होने के बाद अटकलें लगाई जा रही हैं कि रोहित को फिर से कप्तानी मिल सकती है।
रोहित शर्मा 2011 में मुंबई इंडियंस से जुड़े थे।
कल SRH के खिलाफ मुकाबला खेलते हुए रोहित शर्मा ने मुंबई इंडियंस के लिए 200 मैच पूरे किए।