×

Pilibhit News: दलित छात्रा की दुष्कर्म के बाद हत्या के विरोध में उतरा वाल्मीकि समाज, धर्मांतरण की दी धमकी

राजधानी दिल्ली में दलित छात्रा के साथ दुराचार व उसकी निर्मम हत्या कर देने का मामला सामने आया था।

Pranjal Gupata
Published on: 7 Aug 2021 10:45 AM GMT
Valmiki Samaj
X

प्रदर्शन कर ज्ञापन सौंपते वाल्मीकि समाज के लोग

Pilibhit News: राजधानी दिल्ली में दलित छात्रा के साथ दुराचार व उसकी निर्मम हत्या कर देने का मामला सामने आया था। वहीं परिजनों को बरगला कर उसके शव का अंतिम संस्कार भी करवा दिया गया। इसके बाद इस घटना का विरोध पूरे देश में शुरू हो गया है। इस घटना का विरोध पीलीभीत में भी होनी शुरू हो गई है।

पीलीभीत जनपद की बीसलपुर तहसील में शनिवार को बड़ी संख्या में वाल्मीकि समाज के लोग एकत्रित हुए। यहां से वह नगर के वाल्मीकि मंदिर से जुलूस की शक्ल में नारेबाजी करते हुए तहसील परिसर पहुंचे। इस दौरान उत्तर प्रदेशीय सफाई मजदूर संघ के जिला अध्यक्ष रामसरन वाल्मीकि ने कहा कि दलित छात्रा को न्याय दिलाया जाए। उन्होंने महामहिम राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन उपजिलाधिकारी राकेश गुप्ता को सौंपा है। साथ ही उन्होंने कहा कि छात्रा के परिवार को एक करोड़ की सहायता राशि उपलब्ध कराई जाए।

इसके अलावा परिवार के एक सदस्य को नौकरी दी जाए। पीड़ित परिवार को दिल्ली में रहने के लिए एक सुरक्षित घर भी दिया जाए। परिवार वालों की जान माल की सुरक्षा हेतु केंद्र सरकार द्वारा सुरक्षा व्यवस्था की सुविधा दिलाई जाए। दलितों पर अत्याचार और हत्याओं को रोकने के लिए राज्य सरकार को निर्देशित किया जाए। इस मौके पर मौजूद हरिपाल वाल्मीकि ने कहा कि यदि सरकार ने जल्द से जल्द आरोपियों पर कार्यवाही नहीं की तो वाल्मीकि समाज धरना प्रदर्शन करेगा। अनशन करेगा और इसके बाद भी कार्यवाही नहीं हुई तो धर्मांतरण को वाल्मीकि समाज मजबूर हो जाएगा। इस मौके पर मौजूद सभी समाज के लोगों ने हुंकार भरी।

बता दें कि देश की राजधानी में घटित इस घटना का सभी जगह हो रहा है। बेटियों की सुरक्षा की बात लगभग सभी राज्य सरकारें कर रही हैं, लेकिन कोई भी ऐसा राज्य नहीं है, जहां महिलाएं सुरक्षित हों। इसके लिए पुलिस प्रशासन से ज्यादा समाज को जिम्मेदार माना जा सकता है, क्योंकि दुष्कर्मी भी इसी समाज का ही होता है।

Raghvendra Prasad Mishra

Raghvendra Prasad Mishra

Next Story