×

अखिलेश ने कहा—यूपी पुलिस का सटीक निशाना, घुटनों के पास लगती है गोली

sudhanshu
Published on: 1 Sep 2018 12:42 PM GMT
अखिलेश ने कहा—यूपी पुलिस का सटीक निशाना, घुटनों के पास लगती है गोली
X
डिंपल नहीं लड़ेंगी अब लोकसभा चुनाव, अखिलेश हो सकते हैं कन्नौज से प्रत्याशी

लखनऊ: सपा मुखिया अखिलेश यादव ने योगी सरकार में हुए ताबड़तोड़ इनकाउंटरों पर शनिवार को सवाल उठाते हुए कहा कि जब सुप्रीम कोर्ट ने सरकार को फटकारा तो इनकाउंटर रूक गए अब तो सिर्फ एक पैर में गोली लगती है। आंकड़े बताते हैं कि यूपी पुलिस का निशाना कितना साफ है, सिर्फ घुटने के पास गोली लगती है।

एक दैनिक समाचार पत्र के द्वारा आयोजित कार्यक्रम में उन्होंने कहा कि डायल 100 फुलप्रूफ सिस्टम है। यदि किसी ने शिकायत की तो वह दर्ज है। डायल 100 को थाने से जोड़ना। इसका मतलब लोगों के साथ न्याय नहीं करना है। किसी को जेल में मरवा दें, सोचिए क्या कानून व्यवस्था होगी।

अमर को बहुत कुछ से नमाज दिया, इसलिए कह रहे नमाजवादी

अमर सिंह ने समाजवादी पार्टी को नमाजवादी पार्टी की संज्ञा दी थी। इस पर अखिलेश ने अमर सिंह का नाम लिए बगैर कहा कि वह गलत नहीं कह रहे हैं। सपा ने उनको बहुत कुछ नमाज दिया है। इसलिए वह ऐसा कहते हैं। ये सब पॉलिटिकल मिसाइल हैं। चुनाव के समय ये सब आएंगी।

हमारे परिवार में है लोकतंत्र

शिवपाल यादव के सेकुलर मोर्चा के सवाल पर अखिलेश ने कहा कि अब तो परिवारवाद वाला मुद्दा खत्म हो गया। कम से कम हमारे परिवार में तो लोकतंत्र है। सब अपना विचार रख सकते हैं। रिश्ते में हम सबका सम्मान करते हैं।

2019 तक बागी मंत्री राजभर पर कार्रवाई नहीं कर सकती भाजपा

ओम प्रकाश राजभर के सवाल पर सपा मुखिया ने कहा कि वह बहुत अच्छे मंत्री है। अच्छा काम कर रहे हैं। पर हम उन्हें अपने पास क्यों बुलाए। बीजेपी नाराज हो जाएगी। राजभर के खिलाफ 2019 तक कार्रवाई नहीं कर सकते। यदि बीजेपी ने कार्रवाई की तो बीजपी की गिनती का पता नहीं चलेगा।

बीजेपी नेता के साथ स्विमिंग करना चाहता हूं

अखिलेश यादव ने कहा कि मेरे घर में स्विमिंग पूल नहीं था। मेरे घर से एक भी टोटी नहीं हटी थी। मैं तो बीजेपी के किसी नेता के साथ स्विमिंग करना चाहता हूं। उनसे अच्छा सूर्य नमस्कार मैं कर सकता हूं।

घर, दफ्तर और जनेश्वर ट्रस्ट पर करा दी पीआईएल

अखिलेश ने कहा कि कुछ दिन के लिए भूल गया था कि मैं बैकवर्ड हूं। इसलिए बीजेपी का धन्यवाद देता हूं। मेरे घर पर पार्टी कार्यालय और जनेश्वर ट्रस्ट पर पीआईएल करा दी। हिन्दू युवा वाहिनी के आदमी से पीआईएल करा दी। कैसे बदनाम किया जाता है यह बीजेपी से जानिए।

डिम्पल को चुनाव लड़ाएंगे अखिलेश

सपा मुखिया ने भगवान विष्णु के नाम पर नगर बसाने के ऐलान पर कहा कि इधर बहुत शोर हो रहा था। लोग भगवान बिष्णु को भूल गए थे। हम उसी की शरण में चले गए। उन्हीं के अवतार हैं। भगवान राम और कृष्ण तो वह हमसे नाराज नहीं होंगे। मेरी पत्नी घर में व्रत रखती है घर में पूजा करती है। एक दर्शक के सवाल पर उन्होंने कहा कि सुझाव अच्छा है। डिम्पल जी को चुनाव लड़ा देता हूं।

जो स्ट्रक्चर आठ लेन का होना चाहिए वह छह लेन का हो गया

अखिलेश ने कहा कि सीएम एक्सप्रेस वे के बारे में कुछ नहीं जानते। पूर्वांचल एक्सप्रेस वे का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि जो स्ट्रक्चर आठ लेन का होना चाहिए। वह छह लेन का हो गया। एक्सप्रेस वे पर स्वच्छ भारत कहां बनाया। उसका भी पैसा काट लिया। लाइटें कहां गई।

चतुर्थ श्रेणी की भर्ती में तीन हजार से ज्यादा पीएचडी के बच्चों ने भरे फार्म

सीएम योगी ने कहा कि योग्य शिक्षक नही हैं। हम वैकेंसी निकाल रहे हैं। अखिलेश ने इसका जवाब देते हुए कहा कि पुलिस भर्ती में चतुर्थ श्रेणी की भर्ती निकाली थी। इसमें तीन हजार से ज्यादा पीएचडी के बच्चों ने फार्म भरे थे। बाकि वैकेंसी कैसे भर दें। जो नौकरी निकाली। उसमें ऐसा नियम निकाल दिया होगा।

समाजवादी योजनाओं का कर रहे उद्घाटन

अखिलेश यादव ने तंज कसते हुए कहा कि समाजवादियों ने जो प्रोजेक्ट बनाया। उसका पीएम ने उदघाटन किया। समाजवादियों ने कभी जाति के आधार पर राजनीति नहीं की। मुझे बीजेपी ने याद दिला दिया कि आप बैकवर्ड है। जिस घर में मैं रहा। उसे गंगाजल से धोया गया। कहा था कि सारे स्लाटर हाउस बंद हो जाएंगे। गाय सड़क पर घूम रही हैं। पहले वह अपनी गिनती ठीक कर लें। सत्तर बचे हैं।

कैराना, फूलपुर की तरह हराएंगे

अखिलेश यादव ने कहा कि जैसा कैराना, फूलपुर और गोरखपुर में हुआ। वही रणनीति लेकर सामने आएंगे। हमारी महिलाओं का स्वास्थ्य कैसे सही हो। यह सरकार चला रही है। अब यह तो नहीं हो सकता है कि हम पाइप लेकर किसी नाले के किनारे जाए और खाना बनाने लगे। पकौड़ी व्यापार हो सकता है तो बिरयानी भी नया व्यापार हो सकता है।

राहुल गांधी से अच्‍छे संबंध

अखिलेश यादव ने कहा कि शरद पवार गन्ने की राजनीति सबसे बेहतर करते हैं। राहुल गांधी से हमारे संबंध बहुत अच्छे हैं। हम दोनों ने यूपी के चुनाव में अच्छा काम किया। चुनाव मुद्दों पर होने वाला है।

पीएम बनने का सपना नहीं देखता

अखिलेश यादव ने पीएम बनने के सवाल पर कहा कि मैं इतना बड़ा सपना नहीं देखता हूं। जो देखता हूं उसे पूरा करता हूं। इंफ्रास्ट्रक्चर बेहतर होगा तो कारोबार होगा। उदयोग लगेंगे। एचसीएल आया है तो सपा की देन है। अमूल सपा की देन है। सैमसंग लाने का काम हमने किया है। बीजेपी की सरकार में उदयमियों ने नोटबंदी और जीएसटी की वजह से पलायन किया है।

sudhanshu

sudhanshu

Next Story