×

Akhilesh Yadav ने योगी सरकार पर बोला जोरदार हमला, कहा - प्रदेश सरकार के कार्यकाल को आपातकाल से जोड़ा

Lucknow News: पहले विजय रथ निकाले जाने से एक दिन पहले मुख्य विपक्षी दल समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने राज्य सरकार (State government) पर जबरदस्त हमला किया।

Network
Newstrack NetworkPublished By Shweta
Published on: 11 Oct 2021 3:59 PM GMT
Akhilesh Yadav
X

अखिलेश यादव की फाइल तस्वीर (फोटो-न्यूजट्रैक)

Lucknow News: उत्तर प्रदेश में विधान सभा चुनाव (Uttar Pradesh Vidhan Sabha Chunav) के पहले विजय रथ निकाले जाने से एक दिन पहले मुख्य विपक्षी दल समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने राज्य सरकार (State government) पर जबरदस्त हमला किया। उन्होंने आपातकाल की याद दिलाते हुए लोकनायक जयप्रकाश नारायण की जयंती (Jayaprakash Narayan birth anniversary) पर उन्हें याद किया और कहा कि भाजपा सरकार (BJP government) उन्हीं दिनों की तरह अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता पर प्रहार कर रही है। अखिलेश (Akhilesh) ने कहा कि तब सत्ता के जोर जुल्म के खिलाफ युवा शक्ति का नेतृत्व किया था। पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा है कि देश में लोकतंत्र और संवैधानिक संस्थाओं को कमजोर करने की जो शासकीय प्रवृत्तियां दिख रही हैं उससे आपातकाल के दिनों की आशंकाएं गहरा रही हैं।

भाजपा सरकार (BJP Sarkar) उन्हीं दिनों की तरह अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता पर प्रहार कर रही है। विरोध के स्वरों को कुचलने के प्रयासों में अब भाजपा सरकार ई.डी., सी.बी.आई. जैसे हथियारों के प्रयोग करने के साथ फर्जी रिपोर्टो पर जेल भिजवाने का काम भी करने लगी है। विपक्ष के कार्यक्रमों पर बंदिश लगाने के साथ उसके नेताओं की गिरफ्तारी भी आम बात हो गई है।


उन्होंने कहा कि इन क्षणों में बरबस सबका ध्यान लोकनायक जयप्रकाश नारायण की ओर जाता है जिन्होंने तब सत्ता के जोर जुल्म के खिलाफ युवा शक्ति का नेतृत्व किया था। अन्याय के सतत प्रतिरोध का आह्वान प्रखर समाजवादी डाॅ राममनोहर लोहिया का था। समाजवादी पार्टी उन्हीं के रास्ते पर चलने को प्रतिबद्ध है। इसलिए चाहे गोरखपुर हो, उन्नाव या लखीमपुर खीरी जब कहीं अत्याचार होता दिखाई दिया समाजवादी संघर्ष में पीछे नहीं रहे। अखिलेश ने कहा कि भाजपा राज (BJP Raj) में आज समाज का हर वर्ग परेशान है। किसानों के साथ न केवल सत्तादल ने धोखा किया है अपितु शांतिप्रिय किसानों (Kisano) पर गाड़ियां चढ़ाकर उन्हें बुरी तरह कुचलने का काम भी किया है। नौजवान जब अपने अंधेरे भविष्य को देखते हुए रोजगार की मांग करते हैं तो उन पर लाठियां बरसती है।


उन्होंने कहा कि महिलाओं और बच्चियों के साथ दुष्कर्म के मामले में उत्तर प्रदेश की खासी बदनामी हुई है। व्यापारियों की लूट और हत्या की शर्मनाक घटनाएं थम नहीं रही हैं। फर्जी केसों में गिरफ्तारी, हिरासत में मौतें तथा फर्जी इन्काउंटर के खिलाफ मानवाधिकार आयोग कितनी ही नोटिसें भाजपा की राज्य सरकार को दे चुका है। अखिलेश ने कहा कि भाजपा का काम केवल झूठ का प्रचार, नफरत का विस्तार तथा जाल फरेब से राजनीति के लिए तिकड़म करना है। आगामी विधानसभा चुनाव लोकतंत्र की सुरक्षा के लिए बहुत महत्व का साबित होगा। इससे देश की राजनीति में परिवर्तन आएगा। भाजपा की एकाधिकारी मानसिकता का भी इससे सफाया होगा। जनता अब भाजपाई तानाशाही से ऊब चुकी है।

Shweta

Shweta

Next Story