×

अब वोट की आस में 'घरों में झांक' रहे बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह

Rishi
Published on: 5 July 2017 1:45 PM GMT
अब वोट की आस में घरों में झांक रहे बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह
X

भुवनेश्वर : भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह बुधवार को ओडिशा के जाजपुर जिले में घर-घर जाकर प्रचार किया। उनके साथ कुछ केंद्रीय मंत्री भी थे। शाह ओडिशा के तीन दिवसीय दौरे पर हैं। अमित शाह के साथ पेट्रोलियम मंत्री धर्मेद्र प्रधान, राज्य भाजपा के अध्यक्ष बसंत पांडा व पार्टी के कुछ अन्य वरिष्ठ नेता थे। इन्होंने अरेगिओ गांव के एक घर में दोपहर का भोजन भी किया।

भाजपा अध्यक्ष 'मो बूथ सबुथु मजबूत (मेरा बूथ सबसे मजबूत)' कार्यक्रम के तहत बाद में पानीकोली में पार्टी कार्यकर्ताओं की एक बैठक को संबोधित करेंगे।

इससे पहले दिन में शाह ने बिरजा मंदिर में पूजा की। शाह ने ट्वीट किया, "ओडिशा के जाजपुर में बिरजा मंदिर गया और मां दुर्गा का आशीर्वाद लिया।"

शाह का जिले के लोगों ने रास्ते में भव्य स्वागत किया।

शाह ने ट्वीट किया, "ओडिशा के अलग-अलग जगहों पर लोगों में वही ऊर्जा व उत्साह है। ओडिशा के लोगों में बदलाव की इच्छा है।"

Rishi

Rishi

आशीष शर्मा ऋषि वेब और न्यूज चैनल के मंझे हुए पत्रकार हैं। आशीष को 13 साल का अनुभव है। ऋषि ने टोटल टीवी से अपनी पत्रकारीय पारी की शुरुआत की। इसके बाद वे साधना टीवी, टीवी 100 जैसे टीवी संस्थानों में रहे। इसके बाद वे न्यूज़ पोर्टल पर्दाफाश, द न्यूज़ में स्टेट हेड के पद पर कार्यरत थे। निर्मल बाबा, राधे मां और गोपाल कांडा पर की गई इनकी स्टोरीज ने काफी चर्चा बटोरी। यूपी में बसपा सरकार के दौरान हुए पैकफेड, ओटी घोटाला को ब्रेक कर चुके हैं। अफ़्रीकी खूनी हीरों से जुडी बड़ी खबर भी आम आदमी के सामने लाए हैं। यूपी की जेलों में चलने वाले माफिया गिरोहों पर की गयी उनकी ख़बर को काफी सराहा गया। कापी एडिटिंग और रिपोर्टिंग में दक्ष ऋषि अपनी विशेष शैली के लिए जाने जाते हैं।

Next Story