×

हम सत्‍ता नहीं देश चलाने के लिए करते हैं राजनीति: राजनाथ सिंह

sudhanshu
Published on: 11 Aug 2018 1:56 PM GMT
हम सत्‍ता नहीं देश चलाने के लिए करते हैं राजनीति: राजनाथ सिंह
X

मेरठ: केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने शनिवार को मेरठ में भाजपा प्रदेश कार्यसमिति की बैठक का आगाज करते हुए कहा कि हम राजनीति सत्ता चलाने के लिए नहीं देश चलाने के लिए करते हैं। उन्होंने कहा कि मोदी के नेतृत्व में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत का मस्तक ऊंचा हुआ है। कांग्रेस और विपक्षी दल को काम पच नहीं रहा है। कांग्रेस के काठ की हांडी दोबारा नहीं चढ़ेगी। इससे पहले सुभारती विश्वविद्यालय के शहीद मातादीन वाल्मीकि परिसर में राजनाथ सिंह ने दीप जलाकर इस बैठक का शुभारंभ किया।

योगी सरकार एक सफल सरकार है

राजनाथ सिंह ने प्रदेश सरकार की सराहना करते हुए कहा कि योगी आदित्यनाथ हुकूमत चलाने में कामयाब रहे हैं। मेरा विश्वास पक्का हो गया है। सभी को देखने के बाद यह यकीन हो गया है कि जीत का एक्सप्रेस वे यूपी से गुजरेगा। उन्होंने कहा कि सभी कार्यकर्ताओं को समझना चाहिए कि आजादी उपहार में हासिल नहीं हुई है। प्रथम स्वतंत्रता संग्राम की शुरुआत मेरठ से हुई थी।

राहुल गांधी की झप्‍पी है चिपको अभियान

राहुल गांधी की झप्पी को चिपको अभियान बताते हुए राजनाथ ने कहा कि जो संसद की गरिमा नहीं बना सकता वह प्रधानमंत्री बनने का स्वप्न देख रहा है। राजनाथ ने कहा कि आज दुनिया से निवेशक भारत की ओर आकर्षित हो रहे हैं। भारत के प्रति विश्व में आकर्षण बढ़ रहा है। कांग्रेस ने जाति मजहब में बांटने की राजनीति की है। सत्ता हासिल हो या न हो समाज को बंटने नहीं देंगे। प्रधानमंत्री ने हाथ में झाड़ू इसलिये उठाया कि वह संदेश देना चाहते थे कि कोई काम छोटा नहीं होता। मोदी सरकार गरीबों के प्रति समर्पित है।

राजनाथ सिंह ने कहा कि यह मत भूलना कि यह भाजपा अन्य पार्टियों से भिन्न है। यह एंटरप्राइजेज नहीं है। नीति का मतलब सन्मार्ग की ओर ले जाना है। हम सभी कार्यकर्ता संकल्प लें कि राजनीति के असली अर्थ को पूरा करने तक रुकेंगे नहीं। राजनाथसिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री की नीयत पर कोईनिशान नही लगा सकता है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने झाड़ू इसलिए उठाया कि वह संदेश देना चाहते थे कि कोई काम छोटा नही होता है।

एनआरसी पर बोले राजनाथ

एनआरसी के मामले में उन्होंने कहा कि कितने देशी हैं कितने विदेशी हैं क्या इसका आंकड़ा नही होना चाहिये। गृहमंत्री ने दावा किया कि अब सिर्फ आठजिलों में नक्लवाद बचा है, नही नही होना चाहिये। गृहमंत्री ने दावा किया कि अब सिर्फ 8 जिलों में नक्सलवाद बचा है। आतंक के रास्ते पर जाने वाले युवाओं की संख्या कम हुई है।

उन्होंने पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं से कहा कि 350 के लक्ष्य को हासिल कर सकते हैं। प्रदेश में 73 से भी बेहतर करने का संकल्प लेकर जाइये।

इससे पहले उत्तर प्रदेश के मेरठ में भाजपा प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि हमने प्रदेश में विश्वास कायम करने में सफलता हासिल की है। हमने आंबेडकर जयंती पर निर्णय लिया था कि सबको समान रूप से बिजली दी जाएगी और हम ऐसा कर रहे हैं। पूर्व सरकार में बिजली पांच छह जिलों में सिमट कर रह गई थी। भाजपा सबका विकास करेगी, किसी का तुष्टिकरण नहीं करेगी। कांवड मेला आपसी विश्वास के साथ सकुशल संपन्न हुआ।

प्रयाग और राजनीतिक कुंभ दोनों का सौभाग्‍य

मुख्यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ ने कहा कि प्रतिबंध से उत्‍तेजना बढती है। 2019 के राजनीतिक कुम्भ में जुटेंगे। प्रयाग का कुम्भ उससे पहले होगा। दोनों का सौभाग्य हमें मिलेगा। 37 करोड़ गरीब लोगों के खाते खुले। पिछली सरकार में 68 हजार आवास स्वीकृति हुए। हमने डेढ़ साल में ही 8.85लाख प्रधानमंत्री आवास बनाए। 66 हजार मजरों तक विद्युतीकरण कार्य किया।

योगी आदित्यनाथ ने कहा कि किसानों के बारे में ईमानदारी से सिर्फ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विचार किया। मोदी सरकार की नीति को प्रदेश की सरकार लागू नहीं होने देती थी। 34 हजार करोड़ का गन्ना मूल्य भुगतान किया। चीनी मिलें बेची नहीं बंद को चलवाने का काम किया। कहा कि भाजपा दलित विरोधी नही ,एएमयू में दलितों का आरक्षण का लाभ क्यो नही मिला । प्रदेश में सरकार आने के बाद पीएम आवास,उज्जवला ओर विधुत कनेक्शन में रिकॉर्ड काम हुआ।

फिर याद आए अटल बिहारी

बाणसागर परियोजना हाल ही में समर्पित हुई है। बुनियादी ढांचा गत विकास की नींव अटल बिहारी वाजपेयी ने रखी थी। पिछड़े पूर्वी उत्तर प्रदेश के लिए पूर्वांचल एक्सप्रेस वे का निर्माण शुरू कराया। आगरा से अलीगढ़ लखनऊ तक डिफेंस कोरीडोर बनेगा। मेरठ में रैपिड के साथ मेट्रो की भी सुविधा जोड़ने जा रहे हैं।

केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने आज मेरठ में भाजपा प्रदेश कार्यसमिति की बैठक का आगाज किया। लखनऊ से सांसद राजनाथ सिंह के साथ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ तथा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. महेंद्र नाथ पाण्डेय भी इस दौरान मौजूद थे। उनके साथ ही सीएम योगी आदित्यनाथ, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. महेंद्र नाथ पाण्डेय, उप मुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा, पूर्व केंद्रीय मंत्री कलराज मिश्र तथा भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ. लक्ष्मीकांत वाजपेयी भी मौजूद थे।

भाजपा की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक शहीद मातादीन वाल्मीकि परिसर में शुभारंभ के बाद केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह, मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ, उप मुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा व केशव प्रसाद मौर्य, पूर्व सांसद विनय कटियार के साथ अन्य नेताओं ने भी वंदे मातरम को अपना स्वर दिया। कार्यसमिति की दो दिन की बैठक का समापन कल भाजपा अध्यक्ष अमित शाह करेंगे। उद्घाटन सत्र से पहले पदाधिकारियों की बैठक में प्रदेश कार्यसमिति का एजेंडा, राजनीतिक प्रस्ताव और आगामी कार्ययोजना पर चर्चा हुई। दरअसल, भाजपा 2019 के लोकसभा चुनाव में जीत का मंत्र खोजने के लिए मेरठ की धरती पर महामंथन कर रही है।

sudhanshu

sudhanshu

Next Story