×

भाजपा सांसद वीरेंद्र सिंह के बिगड़े बोल-राहुल को बताया खानदानी चोर

Aditya Mishra
Published on: 28 Oct 2018 7:28 AM GMT
भाजपा सांसद वीरेंद्र सिंह के बिगड़े बोल-राहुल को बताया खानदानी चोर
X

बलिया: भाजपा किसान मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष व सांसद वीरेंद्र सिंह मस्त ने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी पर जुबानी हमला बोला है। उन्होंने राहुल को खानदानी चोर करार दिया है। साथ ही ये भी कहा है कि मोदी सरकार को राम मंदिर निर्माण के लिये कानून बनाने की दिशा में पहल करना चाहिए।

भाजपा के भदोही के सांसद श्री सिंह ने शनिवार रात्रि बलिया जिले के लालगंज स्थित अपने पैतृक गांव में संवाददाताओं से बातचीत करते हुए कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व भाजपा पर बेवजह आरोप लगाकर उन्हें चोर बोल रहे हैं। ये ठीक बात नहीं है।

उन्होंने कहा कि वह पूरे प्रमाणिकता के साथ बोल रहे हैं कि राहुल खानदानी चोर हैं। उन्होंने कहा कि देश के पहले प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू के समय जीप घोटाले व बीमा घोटाले के मसले को नेहरू जी के दामाद फिरोज गांधी ने ही जोर शोर से उठाया था।

जिसमे एक केंद्रीय मंत्री कृष्णमाचारी को इस्तीफा देना पड़ा था। इसी तरह इंदिरा गांधी जी के समय नागा घोटाला हुआ था। जिसमे केंद्रीय मंत्री केशव देव मालवीय को इस्तीफा देना पड़ा था।

राजीव गांधी के प्रधानमंत्रितत्व काल में बोफोर्स घोटाला हुआ। जिसमे केंद्रीय मंत्री विश्वनाथ प्रताप सिंह को इस्तीफा देना पड़ा। राहुल के बहनोई रॉबर्ट वाड्रा के जमीन घोटाले को लेकर हरियाणा के मुख्यमंत्री हुड्डा को मुख्यमंत्री पद से हटना पड़ा व जेल जाना पड़ा।

नेशनल हेराल्ड के मामले में राहुल गांधी व उनकी मां सोनिया गांधी जमानत पर हैं। उन्होंने सवाल किया कि आखिर चोर कौन हुआ। राहुल ही तो खानदानी चोर हुए।

उन्होंने इसके साथ ही कहा कि कांग्रेस उद्योगपति अनिल अंबानी को लेकर भाजपा पर निशाना साध रही है। उन्होंने सवाल किया कि अनिल अंबानी के पिता धीरू भाई अंबानी जब आर्थिक रूप से सशक्त हुए तब तो कांग्रेस की ही सरकार रही। उन्होंने कहा कि राहुल देश को धोखा दे रहे हैं।

उन्होंने कहा कि राहुल स्वयं को किसान हितैषी साबित करते हैं, जबकि राहुल को इतनी भी समझ नही कि वह बाजरा व मक्का के पौधे की पहचान तक कर सके।

राम मंदिर को लेकर पूछे गए सवाल के जबाब में उन्होंने कहा कि भाजपा का राम मंदिर के प्रति संकल्प है व रहेगा। उन्होंने कहा कि देश में बहुमत में लोग भगवान राम की जन्मभूमि पर भव्य मंदिर के निर्माण की इच्छा रखते हैं।

उन्होंने कहा कि मोदी सरकार को राम मंदिर निर्माण के लिये कानून बनाने की दिशा में पहल करना चाहिए। उन्होंने आगे कहा कि संघ प्रमुख मोहन भागवत भी इसी तरह की भावना रख चुके हैं। मध्यप्रदेश व छत्तीसगढ़ में फिर से भाजपा की सरकार बनेगी। दोनों राज्यों में भाजपा के पक्ष में लहर चल रही है ।

ये भी पढ़ें...कठेरिया के बिगड़े बोल, दरोगा से कहा- यादव हो गुंडा तो नहीं, जेल भिजवा..

ये भी पढ़ें...बिगड़े बोल के बाद : जाधव मसले पर बयान से पलटे सपा सांसद

ये भी पढ़ें...आजम के बिगड़े बोल : कल्बे जव्वाद नकवी मिल्लत को नुकसान पहुंचाने के लिए काफी

Aditya Mishra

Aditya Mishra

Next Story