×

बीजेपी: स्मार्टफोन और बाइक सवार कार्यकर्ता सरकार की योजनाओं का करेंगे प्रचार

Manali Rastogi
Published on: 23 July 2018 9:19 AM GMT
बीजेपी: स्मार्टफोन और बाइक सवार कार्यकर्ता सरकार की योजनाओं का करेंगे प्रचार
X

लखनऊ: बीजेपी केंद्र और राज्य सरकार के जनकल्याणकारी कार्यक्रमों के प्रचार के लिए स्मार्ट फोन और बाइक सवार कार्यकर्ताओं को लगाएगी। इनके मोबाइल में नमो एप इंस्टाल होगा। जिसके जरिए इन्हें सरकार के योजनाओं की जानकारी मिलेगी। कार्यकर्ता यही जानकारी लोगों तक भी पहुंचाएंगे। जिलास्तर पर ऐसे ही कार्यकर्ताओं की लिस्ट बनाई जा रही है।

यह भी पढ़ें: रेप के बाद इंसाफ पाने के लिए भ्रूण बैग में लेकर थाने पहुंची महिला, केस दर्ज

मौजूदा दौर में सोशल मीडिया ऐसा माध्यम बनकर उभरा है। जिसके जरिए कोई भी सूचना चंद लम्हों में लाखों लोगों के बीच होती है। सूचना प्रौदयोगिकी के दौर में जब हर हाथ में मोबाइल है। युवा इसका धड़ल्ले से इस्तेमाल कर रहे हैं।

ऐसे में यदि इसके जरिए पार्टी अपने कल्याणकारी योजनाओं और दिशा—निर्देशों की जानकारी प्रसारित करेगी तो वह तेजी के साथ जनता के बीच पहुंच सकेगी। जनता का फीडबैक भी आसानी से उपलब्ध हो सकेगा। जल्द ही बीजेपी के बाइक सवार कार्यकर्ता तमाम योजनाओं का फीडबैक भी जनता के बीच जाकर लेंगे और उसे पार्टी तक पहुंचाएंगे। बूथ स्तर तक ऐसे कार्यकर्ताओं की सूची बनाने का काम जारी है।

बीजेपी के प्रदेश प्रवक्ता डा मनोज मिश्र का कहना है कि बीजेपी पुरानी नीतियों और कार्यक्रमों के साथ आधुनिक नीतियों, कार्यक्रमों और संसाधनों का प्रयोग करेगी। चाहे स्मार्ट फोन हो या मोटरसाइकिल गति और सामान्य गति दोनों मेंटेन की जाएगी। पार्टी परम्परागत युवाओं को आकर्षित कर रही है। वहीं आधुनिक संसाधनों का इस्तेमाल कर आधुनिक युवाओं को और भी आकर्षित करेगी।

Manali Rastogi

Manali Rastogi

Next Story