×

चौधरी चरण सिंह विवि छात्रसंघ के अध्यक्ष पद पर रालोद का कब्जा

चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय कैंपस के छात्रसंघ चुनाव-2017 में रालोद की सरकार बन गई। जहां अध्यक्ष पद के लिए रालोद ने कब्जा किया है वहीँ उपाध्यक्ष और

tiwarishalini
Published on: 16 Dec 2017 4:16 AM GMT
चौधरी चरण सिंह विवि छात्रसंघ के अध्यक्ष पद पर रालोद का कब्जा
X

मेरठ: चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय कैंपस के छात्रसंघ चुनाव-2017 में रालोद की सरकार बन गई। जहां अध्यक्ष पद के लिए रालोद ने कब्जा किया है वहीँ उपाध्यक्ष और महामंत्री पद पर एबीवीपी प्रत्याशियों ने जीत हासिल की है। संयुक्त सचिव और कोषाध्यक्ष पर सपा छात्र सभा ने कब्जा किया। रालोद-एनएसयूआई के प्रत्याशी विजय सिंह राणा अध्यक्ष बने है। अध्यक्ष पद के लिए कांटे की टक्कर रही।

कांटे का रहा मुकाबला

सीसीएसयू कैंपस में चुनाव काफी दिलचस्प रहा। रालोद-एनएसयूआई प्रत्याशी ने सबसे बड़ी जीत दर्ज की। एबीवीपी ने कैंपस में उपाध्यक्ष और महामंत्री पर बडी जीत हासिल की। वहीं सपा छात्र सभा ने संयुक्त सचिव और कोषाध्यक्ष सीट अपने नाम की। उपाध्यक्ष और महामंत्री पद पर जीत हार का अंतर काफी अधिक देखने को मिला।

राहुल गांधी आज संभालेंगे कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष पद की कमान

ये रहा हार-जीत का अंतर

अध्यक्ष और संयुक्त सचिव पद पर मुकाबला काफी नजदीकी देखने को मिला। उपाध्यक्ष, महामंत्री और कोषाध्यक्ष पद पर अधिक अंतर से जीत हासिल हुई। अध्यक्ष पद पर जीत 2 वोट, उपाध्यक्ष पद पर 514, महामंत्री 481 वोट, संयुक्त सचिव पद पर 49, कोषाध्यक्ष पद पर 337 वोट से जीत हुई। दोपहर तीन बजे तक 2213 वोट पड़े, जबकि कुल वोट 3446 है। इसमें 1188 महिला वोटर थे और 2258 पुरूष वोटर थे। मतदान के लिए सात बूथ बनाए गए थे। जबकि पांच पदों पर 16 प्रत्याशी मैदान में थे।

किसको मिले कितने वोट:

अध्यक्ष

विजय सिंह राणा—727

आनंद प्रकाश सिद्धार्थ—725

रोहित कुमार—711

रोहित तोमर—3

उत्तम बालियान—33

उपाध्यक्ष

हंस चौधरी—1096

संगीता गौतम—582

शेखर कुमार—493

महामंत्री

प्रशांत पटेल—1045

सचिन कुमार—564

विकास—586

संयुक्त सचिव

आफरीन अनीश—963

नेहा गौतम—914

अरूण कुमार—281

कोषाध्यक्ष

वैभव पांडेय—1220

अनिकेत सागर—883

tiwarishalini

tiwarishalini

Excellent communication and writing skills on various topics. Presently working as Sub-editor at newstrack.com. Ability to work in team and as well as individual.

Next Story