×

अमेठी में बीजेपी और कांग्रेस के कार्यकर्ता भिड़े, राहुल के खिलाफ लगे नारे

Aditya Mishra
Published on: 25 Sep 2018 7:48 AM GMT
अमेठी में बीजेपी और कांग्रेस के कार्यकर्ता भिड़े, राहुल के खिलाफ लगे नारे
X

लखनऊ: कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी अपने दो दिवसीय दौरे पर अमेठी में है। मंगलवार को उनके गौरीगंज कलेक्ट्रेट जाने से पहले बीजेपी और कांग्रेस के कार्यकर्ता आपस में भिड़ गए। दोनों पक्षों की तरफ से जमकर नारेबाजी हुई। बीजेपी के कार्यकर्ताओं ने राहुल गांधी के खिलाफ खूब नारे भी लगाये।भीड़ को खदेड़ने के लिए पुलिस को लाठीचार्ज करना पड़ा। इस दौरान राहुल गांधी की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए उन्हें कलेक्ट्रेट लाया गया।

ये है पूरा मामला

राहुल गांधी मंगलवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ भेंट करने के बाद मुसाफिरखाना के वन विभाग के गेस्ट हाउस से गौरीगंज कलेक्ट्रेट के लिए रवाना हो गये। इसी दौरान कलेक्ट्रेट में कांग्रेस के एमएलसी दीपक सिंह के पहुंचने पर बीजेपी के कार्यकर्ता राहुल के खिलाफ नारेबाजी करने लगे। एमएलसी दीपक सिंह ने वहां से भाजपा कार्यकर्ताओं को हटाने की मांग की। दोनों पक्ष अपनी जिद पर अड़ गए।

इस दौरान दीपक सिंह की वहां पर पुलिस से नोकझोक भी हुई। वहां पर कांग्रेस के साथ भाजपा के कुछ कार्यकर्ता बहस करने लगे। इनकी बहस बाद में भिड़ंत में बदल गई। दोनों पार्टियों के कार्यकर्ताओं में वहां जुबानी जंग झड़प में बदल गई। इसके बाद पुलिस ने मोर्चा संभाला और वहां पर लाठीचार्ज किया।

पुलिस ने राहुल गांधी के कलेक्ट्रेट पहुंचने पर वहां ट्राली बैरियर लगाकर भाजपा कार्यकर्ताओं को रोक लिया। इसी दौरान राहुल का काफिला जाते समय वहां भाजपा कार्यकर्ताओं ने राहुल गांधी मुर्दाबाद व राहुल गांधी चोर है के नारे भी लगाए। माहौल काफी तनावपूर्ण हो गया। कांग्रेस के साथ भाजपा कार्यकर्ता आने के बाद पुलिस ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं को वहां से खदेड़ा।

वहां पर पुलिस ने लाठी भांजी। इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं पर भी लाठी चार्ज किया गया। इससे पहले कलेक्ट्रेट मोड़ पर पुलिस को भाजपा व कांग्रेस कार्यकर्ताओं को हटाने के लिये पुलिस व प्रशासन को मशक्कत करनी पड़ी। वहां गौरीगंज कलेक्ट्रेट मोड़ पर भाजपा व कांग्रेस कार्यकर्ता हुए आमने-सामने हो गए। भाजपा कार्यकर्ता जहां राहुल वापस जाओ के नारे लगाते रहे, वहीं कांग्रेसी मोदी चोर है के नारे लगा रहे थे।

ये भी पढ़ें...राहुल गांधी का बयान- ‘पीएम मोदी कमांडर इन थीफ’, पहले बताया था ‘चोर’

Aditya Mishra

Aditya Mishra

Next Story