×

बीजेपी ने निकाली कमल संदेश यात्रा, विधायक संगीत सोम ने की बाइक यात्रा की शुरूआत

Manali Rastogi
Published on: 17 Nov 2018 10:00 AM GMT
बीजेपी ने निकाली कमल संदेश यात्रा, विधायक संगीत सोम ने की बाइक यात्रा की शुरूआत
X

मेरठ: यूपी की सभी 80 लोकसभाओं में शनिवार को कमल संदेश यात्रा का आयोजन किया गया। सरधना के बाहुबली विधायक संगीत सोम ने संदेश बाइक यात्रा की शुरूआत की। मेरठ लोकसभा की सभी पांच विधानसभाओं से कार्यकर्ता इस रैली के लिए जागृति विहार एक्सटेंशन स्थित राष्ट्रोदय चौक पर जमा हुए थे। विशाल कमल संदेश बाइक रैली भारी संख्या में युवा जमा हुए।

यह भी पढ़ें: कमल संदेश यात्रा में कार्यकर्ताओं की गाड़ियां दौड़ेगी एक लीटर पेट्रोल से

यहां निकाली गई रैली

  • कमल संदेश रैली सुबह दस बजे से कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रोदय चौक से शुरूआत की। सुबह दस बजे से बारह बजे तक रैली का आयोजन किया गया। यात्रा शास्त्रीनगर से गढ रोड, बेगमपुल होते हुए जीरो माइल स्टोन शिवाजी संस्थान पहुंची।

यह भी पढ़ें: सीएम योगी के सामने ही कानून व्यवस्था की उड़ी धज्जियां, बगैर हेलमेट के दिखे बाइकर्स

  • कमल संदेश यात्रा में लोकसभा में दस—दस हजार बाइकों को लक्ष्य दिया गया था। इसके लिए भाजपाईयों ने खासी तैयारी की थी। भाजपा समेत उसके सभी मोर्चा, प्रकोष्ठ और विभाग के कार्यकर्ताओं ने रैली में शामिल होने का निर्देश दिया गया था।

कमल संदेश रैली के लिए बनाई रणनीति

  • कमल संदेश रैली को सफल बनाने को लेकर मोदीपुरम में भाजपाइयों ने शुक्रवार को रणनीति बनायी। रैली को लेकर कार्यकर्ताओं को जागरुक किया। पार्षद विक्रांत ढाका, पार्षद लोकेश चौहान, संजय गुप्ता, मनोज शर्मा, डा विजय शर्मा, विपल राय, तुषार अग्रवाल, पोपल गुर्जर, विनय शर्मा, जयवीर राणा आदि मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें: कमल संदेश बाइक रैली: यातायात नियमों की उड़ाई धज्जियां, विधायक व कार्यकर्ताओं ने नहीं लगाए हेलमेट

Manali Rastogi

Manali Rastogi

Next Story