×

लखनऊ: UP भाजपा सरकार और संगठन की बैठक आज

Anoop Ojha
Published on: 29 Oct 2018 6:17 AM GMT
लखनऊ: UP भाजपा सरकार और संगठन की बैठक आज
X

लखनऊ: संगठनात्मक अभियानों एवं कार्यक्रमों को धार देने के लिए भाजपा सरकार और संगठन की महत्वपूर्ण बैठक सोमवार को लखनऊ पार्टी कार्यालय पर होगी। आज होने वाली इस बैठक में सीएम योगी सहित उनके मंत्रिमंडल के सभी सदस्य शामिल होंगे। वहीं, संगठन की ओर से प्रदेश अध्यक्ष डॉ़ महेंद्र नाथ पांडेय, संगठन महामंत्री सुनील बंसल सहित सभी प्रदेश महामंत्री और प्रदेश उपाध्यक्ष बैठक में शामिल होंगे। लोकसभा चुनाव 2019 को देखते हुए यह अहम बैठक हो रही है।आज होने वाली इस बैठक में लोकसभा चुनाव संबंधी कुछ महत्वपूर्ण निर्णय लिये जाने की संभावना है।

यह भी पढ़ें .....लोकसभा चुनाव 2019: भाजपा के लिए आसान नहीं UP की डगर

पूरी तरह से चुनावी एजेंडे पर आधारित इस बैठक में आगामी लोकसभा चुनाव की तैयारियों के मद्देनजर पार्टी की ओर से तय किए गए विभिन्न अभियानों की हकीकत पर और भविष्य की रूपरेखा पर इसमें बात होगी। सरकार की इसमें भूमिका और मंत्रियों की जवाबदेही भी तय हो सकती है।

यह भी पढ़ें .....अपनों से भयभीत भाजपा नेतृत्व, जनता के पैमानों पर नहीं उतरी खरी

इसके पहले पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने 24 अक्टूबर को लखनऊ में ही हुई बैठक में संगठन और सरकार को होम वर्क सौंपा था।

Anoop Ojha

Anoop Ojha

Excellent communication and writing skills on various topics. Presently working as Sub-editor at newstrack.com. Ability to work in team and as well as individual.

Next Story