×

महेंद्र नाथ पांडेय ने दिया यूपी बीजेपी को टारगेट, कहा- लोकसभा में जीतनी हैं 74 सीटें

sudhanshu
Published on: 11 Aug 2018 2:03 PM GMT
महेंद्र नाथ पांडेय ने दिया यूपी बीजेपी को टारगेट, कहा- लोकसभा में जीतनी हैं 74 सीटें
X
कुछ संतुलन साधा कुछ बाकी, महेंद्र नाथ पांडेय को प्रदेश BJP की कमान

मेरठ: भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र नाथ पांडेय ने लोकसभा चुनावों में 74 संसदीय सीटें जीतने का लक्ष्य दिया है। उन्‍होंने कहा कि हमें इस लक्ष्य को भी पार करना है। सुभारती विवि में आयोजित प्रदेश कार्यसमिति की बैठक को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष महेन्द्र नाथ पांडेय ने कहा कि पूर्व की बसपा और सपा सरकारों द्वारा मचाई गई लूट के खुलासों और जांच की कार्यवाही से बेचैन भ्रष्ट विपक्ष नकारात्मक हमले कर रहा है।

प्रदेश में भयमुक्‍त माहौल

प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र नाथ पांडेय ने कहा कि प्रदेश में जब हमारी प्रचंड बहुमत की सरकार बनी थी। तब विरासत में हमें भाई-भतीजावाद, भ्रष्टाचार, अराजकता, गुण्डागर्दी का वातावरण मिला था। योगी के सीएम बनते ही भयमुक्त वातावरण का निर्माण हुआ। हालांकि सामाजिक मान्यताओं और विषमताओं को मिटाने के लिए अभी हमें और काम करना बाकी है। हमारी सरकार इस दिशा में प्रयत्नशील है।

भारत बनेगा विश्‍वगुरू

उन्होंने कहा कि कनेक्टिविटी रिवॉल्यूशन के विभिन्न घटकों का अधिकाधिक प्रयोग करके हम सबको संपूर्ण समाज की हर धारा के साथ स्वयं को जोड़ना है। अनुशासन, राजधर्म की मर्यादा के साथ सुशासन लाकर सरकारों द्वारा उठाए गए कदमों की जानकारी जन-जन तक पहुंचाएं। हमारी यही कार्यशीलता 2019 के लोकसभा चुनावों में भाजपा को सबसे आगे लेकर जाएगी। भारत को विश्वगुरू बनाने के लिए एकजुट होकर चलना है।

महेंद्र नाथ पांडेय ने कहा कि कार्यकर्ताओं का सरकार में सम्मान बढ़े, इसकी प्रक्रिया प्रारम्भ है। चयन प्रक्रिया में हमारी सहभागिता हो इसलिए जिलास्तरीय समन्वय समिति का गठन कर इस व्यवस्था को प्रारम्भ किया है। 2019 में एक बार, फिर मोदी सरकार के नारे की प्रतिपूर्ति करना है।

sudhanshu

sudhanshu

Next Story