×

जानिए कौन हैं ये महिला, जिसे प्रियंका के बाद अब कांग्रेस में लाने की तेजी से उठ रही मांग!

मध्य सरकार में कैबिनेट मंत्री प्रदुम्न सिंह तोमर ने मांग की है कि जिस तरह यूपी में प्रियंका गांधी को कांग्रेस की कमान सौंपी गई है, वैसे ही मध्य प्रदेश में प्रियदर्शनी राजे को जिम्मेदारी दी जानी चाहिए। अगर ऐसा होता है तो कांग्रेस को चुनाव में काफी फायदा मिलेगा।

Aditya Mishra
Published on: 6 Feb 2019 11:30 AM GMT
जानिए कौन हैं ये महिला, जिसे प्रियंका के बाद अब कांग्रेस में लाने की तेजी से उठ रही मांग!
X

नई दिल्ली: प्रियंका गांधी की यूपी की राजनीति में एंट्री का औपचारिक ऐलान होने के बाद अब मध्य प्रदेश कांग्रेस से प्रियदर्शनी राजे सिंधिया को भी चुनाव में जिम्मेदारी देने की मांग ने जोर पकड़ लिया है। प्रियदर्शनी राजे सिंधिया की अभी सियासत में औपचारिक एंट्री भले न हुई हो, लेकिन एमपी में उनकी डिमांड लगातार बढ़ती ही जा रही है।

ये भी पढ़ें...ज्योतिरादित्य सिंधिया बोले- देश को लगने लगा है ‘कमल का फूल हमारी भूल’

सरकार में कैबिनेट मंत्री प्रदुम्न सिंह तोमर ने मांग की है कि जिस तरह यूपी में प्रियंका गांधी को कांग्रेस की कमान सौंपी गई है, वैसे ही मध्य प्रदेश में प्रियदर्शनी राजे को जिम्मेदारी दी जानी चाहिए। उन्होंने कहा कि अगर ऐसा होता है तो कांग्रेस को चुनाव में काफी फायदा मिलेगा। तो आइये जानते है प्रियदर्शनी राजे सिंधिया के बारें में कुछ ऐसी खास बातें, जिनके बारें में शायद बहुत कम लोग ही जानते होंगे।

-प्रियदर्शिनी राजे सिंधिया कांग्रेस नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया की पत्नी है। वह बरोड़ा के गायकवाड़ परिवार की राजकुमारी हैं।

-प्रियदर्शिनी के पिता कुमार संग्रामसिंह गायकवाड बरोड़ा का आखिरी शासक प्रताप सिंह गायकवाड़ के बेटे हैं।

-प्रियदर्शिनी की मां नेपाल के राजघराने से हैं। प्रियदर्शिनी ने मुंबई के फोर्ट कॉन्वेंट स्कूल से और सोफिया कॉलेज से पढ़ाई की है।

-साल 2012 में फेमिना ने प्रियदर्शिनी को दुनिया की 50 सबसे खूबसूरत महिलाओं की लिस्ट में शामिल किया गया था।

-प्रियदर्शिनी और ज्योतिरादित्य की मुलाकात साल 1991 में हुई थी। ज्योतिरादित्य को पहली मुलाकात में ही प्यार हो गया था।

-दोनों एक-दूसरे से मिलते रहे और 12 दिसंबर 1994 को दोनों ने शादी कर ली थी। उनके 2 बच्चे हैं एक बेटा और एक बेटी।

-उनकी बेटी अनन्या को हॉर्स राइडिंग का बहुत शौक है। खबरों की मानें तो 8 साल की उम्र में ही उन्होंने हॉर्स राइडिंग शुरू कर दी थी।

-कहा जाता है कि प्रियदर्शिनी चाहती थीं कि अनन्या उनके परिवार की परंपरा को आगे बढ़ाएं और हॉर्स राइंडिंग सीखें।

-अनन्या के पास एक घोड़ा भी है जिसका नाम गागा है।

गुना-शिवपुरी क्षेत्र से कांग्रेस नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया सांसद हैं। इस सीट से प्रियदर्शनी को चुनाव लड़ाने की मांग उठती आई है।

ये भी पढ़ें...प्रियंका और ज्योतिरादित्य काफी पावरफुल नेता हैंः राहुल

Aditya Mishra

Aditya Mishra

Next Story