×

राजस्थान चुनावः 24वीं बार चुनाव लड़ेगा यह आदमी, करता है मजदूरी 

अगर कोई व्यक्ति बार एक बार चुनाव हार जाता है, तो उसका मनोबल गिर जाता है, एक व्यक्ति राजस्थान विधानसभा चुनाव में 24वीं बार अपनी किस्मत आजमाएगा। दरअसल राजस्थान के रहने वाले 71 साल के तीतर सिंह इस बार श्रीकरणपुर विधानसभा से चुनाव लड़ रहे हैं। बता दें कि इससे पहले वह अबतक 23 बार निर्दलीय चुनाव लड़ चुके हैं।

Anoop Ojha
Published on: 22 Nov 2018 1:26 PM GMT
राजस्थान चुनावः 24वीं बार चुनाव लड़ेगा यह आदमी, करता है मजदूरी 
X

जयपुर: अगर कोई व्यक्ति बार एक बार चुनाव हार जाता है, तो उसका मनोबल गिर जाता है, एक व्यक्ति राजस्थान विधानसभा चुनाव में 24वीं बार अपनी किस्मत आजमाएगा। दरअसल राजस्थान के रहने वाले 71 साल के तीतर सिंह इस बार श्रीकरणपुर विधानसभा से चुनाव लड़ रहे हैं। बता दें कि इससे पहले वह अबतक 23 बार निर्दलीय चुनाव लड़ चुके हैं। आपको जानकर हैरानी होगी कि वह मनरेगा मजदूर हैं और उनके पास कोई भी आय का साधन नहीं है। वह हर बार नामांकन भरने के लिए अपने घर से किसी जानवर को बेचते हैं और उससे मिले पैसे को खर्च करते हैं।

यह भी पढ़ें .......राजस्थान चुनाव 2018 : सट्टा बाजार की पहली पसंद बनी कांग्रेस

तीतर सिंह ने साल 1975 में पहली बार विधानसभा का चुनाव लड़ा था। 2013 में वह विधानसभा चुनाव और 2014 में लोकसभा चुनाव में मैदान में श्रीगंगानगर लोकसभा सीट से चुनाव लड़े थे। साल 2008 के चुनाव में उन्हें 938 वोट और साल 2013 के चुनाव में 427 वोट प्राप्त हुए थे। वह साइकिल से ही चुनाव प्रचार करते हैं और घर-घर जाने की कोशिश करते हैं। लेकिन उन्हें आज तक किसी चुनाव जीत नहीं मिली है।

यह भी पढ़ें .......राजस्थान में अमित ज्ञान : किसे इस धरती का अन्न खाने का कोई अधिकार नहीं

मजदूरी करता है परिवार

तीतर सिंह का कहना है कि बीजेपी और कांग्रेस दोनों पार्टियों वोट दे चुके हैं, लेकिन किसी ने उनके क्षेत्र का विकास नहीं किया। उनका आरोप है कि प्रतिनिधि क्षेत्र का विकास करने की जगह अपना विकास करने लगते हैं। तीतर सिंह के दो लड़के और तीन लड़कियां हैं जिनकी शादी हो चुकी है। तीतर सिंह के पास जमीन नहीं है और उनका परिवार जीवन यापन के लिए मजदूरी करता है।

यह भी पढ़ें .......राजस्थान चुनाव : कांग्रेस के मुस्लिम नेता ने पार्टी छोड़ी, बीजेपी के लिए आई खुशखबरी

दूसरों से अलग है चुनाव प्रचार का तरीका

तीतर सिंह के प्रचार का तरीका दूसरे उम्मीदवारों से अलग है। वह साइकिल से ही चुनाव क्षेत्र में जाते हैं। लोगों के घर के जाकर बातचीत करते हैं और वोट मांगते हैं। वह चुनाव जीतने के बाद गरीबों को फ्री में जमीन और घर दिलाने का वादा करते हैं। वह चुनाव में पैसा खर्च करने के खिलाफ हैं।

यह भी पढ़ें .......राजस्थान विधानसभा चुनाव: नहीं चला ज्ञानदेव का ‘ज्ञान’, कंडोम गिनने पर BJP ने काटा टिकट

23 बार लड़ चुके हैं चुनाव

तीतर सिंह ने नौ विधानसभा चुनाव और 9 लोकसभा चुनाव लड़ा है। इसके अलावा वह पंचायत और नगर निगम स्तर के चुनाव में भी उतर चुके हैं। इसके अलावा पंचायत चुनाव लड़ने के लिए उचित योग्यता नहीं होने की वजह से यह चुनाव नहीं लड़ पाए हैं।

Anoop Ojha

Anoop Ojha

Excellent communication and writing skills on various topics. Presently working as Sub-editor at newstrack.com. Ability to work in team and as well as individual.

Next Story