×

साक्षी महाराज ने अयोध्या में राम मंदिर पर ये क्या कह दिया!

Aditya Mishra
Published on: 27 Sep 2018 11:40 AM GMT
साक्षी महाराज ने अयोध्या में राम मंदिर पर ये क्या कह दिया!
X

नई दिल्ली: जहां एक तरफ आज देश की सर्वोच्च अदालत ने मस्जिद में नमाज पढ़ने पर अपना फैसला सुनाया है। वहीं दूसरी तरफ बीजेपी सांसद साक्षी महाराज का अयोध्या में राम मंदिर पर बड़ा बयान आया है। साक्षी महाराज ने कहा है कि दुनिया की कोई ताकत अयोध्या में मस्जिद नहीं बना सकती। मस्जिद में नमाज पढ़ने के सवाल पर उन्होंने कहा नमाज कहीं भी पढ़ी जा सकती है, ट्रेन में, सड़क पर, स्टेशन पर, कहीं भी नमाज पढ़ लेते हैं। यह इस्लाम का आंतरिक मामला नहीं है।

साक्षी महाराज ने कहा, 'पिछले 1 महीने से मैं माननीय कोर्ट से निवेदन करता रहा हूं कि फैसला जल्द आना चाहिए। अयोध्या में प्रभु श्री राम का मंदिर था, मंदिर है, भव्य राम मंदिर ही बनेगा।' उन्होंने आगे कहा कि मस्जिद हिंदुस्तान में बहुत सारी हैं, कहीं भी नमाज पढ़ लेंगे। लेकिन अयोध्या में मंदिर है, वहां नमाज नहीं पढ़ी जा सकती। 1994 में फैसला आया था जिसके अनुसार वहां पर पूजा करने का अधिकार हिंदुओं को मिला था।

साक्षी महाराज ने कहा कि देश के लाखों –करोड़ों हिन्दुओं का यही कहना है कि वहां पर भव्य राम मंदिर बनना चाहिए और राम मंदिर बनकर रहेगा उसको कोई रोक नहीं सकता। 1994 में सुप्रीम कोर्ट की पांच जजों की बेंच ने इस्माइल फारूकी केस में राम जन्मभूमि मामले में यथास्थिति बरकरार रखने का निर्देश दिया था ताकि हिंदू पूजा कर सकें। बेंच ने ये भी कहा था कि मस्जिद में नमाज पढ़ना इस्लाम का जरूरी हिस्सा नहीं है।

ये भी पढ़ें...राम मंदिर के लिए 21 अक्टूबर को तोगड़िया की अगुवाई में AHP करेगा अयोध्या कूच

Aditya Mishra

Aditya Mishra

Next Story