×

खजांची के जन्मदिन पर पहुंचे अखिलेश, योगी पर जमकर बरसे, कहा-ये कैसे बाबा हैं!

Shivakant Shukla
Published on: 2 Dec 2018 12:14 PM GMT
खजांची के जन्मदिन पर पहुंचे अखिलेश, योगी पर जमकर बरसे, कहा-ये कैसे बाबा हैं!
X

कानपुर: नोटबंदी के समय जन्मे बच्चे खजांची का आज जन्मदिन है। इस बच्चे का जन्म 2016 में तब हुआ था। जब खजांची की मां नोटबंदी के बाद बैंक की लाइन में खड़ी थी। तब प्रदेश में सपा सरकार थी। अखिलेश यादव प्रदेश के सीएम थे। उन्होंने इस बच्चे को खजांची नाम दिया। अखिलेश रविवार को खजांची का बर्थडे मनाने कानपुर देहात के सरदारपुरा गांव पहुंचे। सपेरा समाज को सरकार बनने पर 2 हजार पेंशन देने का एलान किया। सत्ताधारी दल भाजपा पर जमकर बरसे। खासकर सीएम योगी पर जमकर तंज कसे।

उन्होंने कहा कि हो सकता है कि विजय माल्या के साथ साजिश हुई हो क्योंकि ये भाजपा के लोग विदेश की शराब बिकवाना चाहते थे। ये बाबा सीएम हैं कौन से धार्मिक हैं बताओ। उन्होंने कहा कि नवरात्र में बूंदी के लड्डू खा लो। व्रत नहीं टूटेगा। सब लोगों ने टीवी पर देखा।

ये कैसे बाबा हैं, यह कभी भी मुद्दे से ध्यान हटा सकते हैं: अखिलेश

अखिलेश ने कहा कि बाबा मथुरा गए लोगों ने शिकायत की गाय हमारी फसलें खा जाती हैं। हम बंदर से भी परेशान हैं। सीएम योगी ने कहा कि हनुमान चालीसा पढ लो। भाग जाएंगे। हनुमानजी को क्या कहा। ये कैसे बाबा हैं। यह कभी भी मुद्दे से ध्यान हटा सकते हैं। बहुत होशियार लोग हैं। चुनाव चल रहे हैं तो क्या-क्या मुद्दे आ रहे हैं। चुनाव के बाद सारे मुद्दे चले जाएंगे। यदि हम लोगों ने मिलकर देश को आगे नहीं ले गए तो यह देश सौ करोड़ बेरोजगार लोगों का देश हो जाएगा। मोदी सरकार पर हमला करते हुए अखिलेश ने कहा कि कह रहे थे कि बुलेट ट्रेन लेकर आएंगे। कहां है बुलेट ट्रेन। सीमा पर सैनिक लगातार शहीद हो रहे हैं।

ये भी पढ़ें— हिंदू युवा वाहिनी की अधिकारियों को धमकी, कहा- बात नहीं सुनोगे तो हाथ कटवा देंगे

उन्होंने कहा कि हमारे भगवान आप के भागवान सब एक है। सबसे बड़ा भगवान तो विकास है। हर धर्म एक ही रास्ता बताता है उसमे कोई झगडा नहीं है बीजेपी चाहती है गरीबी पर बहस न हो, बेरोजगारी पर बहस न हो बड़े पैमाने पर बर्बाद हुए व्यापारी कारोबारी उन पर बहस न हो। प्री प्लान कर के बीजेपी के लोग ऐसे बयान लेकर आते हैं। हमें और आप को विकास को ही भगवान मानना पड़ेगा हर परिवार में ख़ुशी होगी तरक्की होगी।

ये भी पढ़ें— भगवा रंग में रंगा कांग्रेस के गढ़ का ये स्कूल, BSA ने कहा कुछ ऐसा

जनता सोच समझ कर मतदान करे तो उसका भाग्य बदलेगा: अखिलेश यादव

पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव कानपुर एक शादी समारोह में शामिल होने के लिए कानपुर पहुंचे थे। उन्होंने मीडिया से बात करते हुए कहा कि चुनाव के वक्त जानबूझकर ऐसे बयान दिए जा रहे हैं इसलिए कि असली मुद्दों पर बहस न हो पाए। चुनाव के समय पर जनता सोच समझ कर मतदान करे तो उसका भाग्य बदलेगा। जनता के एक फैसले से आने वाली जो सरकार बनेगी वो किस दिशा में चलेगी। उससे ध्यान भटकाने के लिए भारतीय जनता पार्टी जान जानबूझ कर ऐसे मुद्दे लाती है। हमारा आप का सबसे बड़ा भगवान विकास कैसे बन सकता है हमें और आप को सोचना चाहिए।

खजांची का जन्म दिन है उसे बधाई देना चाहता हूँ: अखिलेश

उन्होंने कहा कि खजांची का जन्म दिन है उसे बधाई देना चाहता हूँ यह घर मै इस लिए दे रहा हूँ। ताकि यह उदहारण बने आने समय की सरकारों के लिए कैसे एक गरीब का घर बने घर ऐसा बने कि उसे बिजली का बिल न देना पड़े। बता दें कि नोटबंदी के समय में बैंक में एक बच्चा पैदा हुआ था उसका नाम खजांची है।

ये भी पढ़ें— बढ़ते अपराध को लेकर योगी और मोदी सरकार के खिलाफ सपा ने किया विरोध प्रदर्शन

उन्होंने योगी सरकार पर कटाक्ष करते हुए कहा कि जितने भी एनकाउंटर हो रहे हैं वो धोखा देने के लिए हो रहे हैं। जहां-जहां एनकाउंटर हुए हैं वहां पर ज्यादा कानून व्यवस्था ख़राब हो रही है। वेस्ट यूपी में सबसे ज्यादा एनकाउंटर हुए हैं लेकिन कानून व्यवस्था सबसे ज्यादा ख़राब हुयी। जितने एनकाउंटर हो रहे हैं सब फर्जी है यह हम नही कह रहे हैं ह्युमन राईट कमीशन कह रहा है। जैसे फर्जी गोली अपराधी बनाये जा रहे हैं उन्हें गोली मारी जा रही है वैसे ही पुलिस वाले भी अपने गोली मार लेते है।

Shivakant Shukla

Shivakant Shukla

Next Story