×

सुषमा ने कांग्रेस को दिया करारा जवाब, कहा- जनता और हमारे बीच बस एक ट्वीट की है दूरी

Aditya Mishra
Published on: 27 Aug 2018 7:01 AM GMT
सुषमा ने कांग्रेस को दिया करारा जवाब, कहा- जनता और हमारे बीच बस एक ट्वीट की है दूरी
X

नई दिल्ली: विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने कांग्रेस पार्टी को करारा जवाब देते हुए कहा कि विश्वभर में प्रवासी भारतीय आज कहीं भी फंसा हो उसे पता है कि भारत सरकार तक उसकी पहुंच आसान हो गई है और उसकी बात सरकार हर समय सुनने को तैयार है। और वह अपने देश से महज एक ट्वीट दूर है।

बता दे कि कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने बीते दिनों एक कार्यक्रम में विदेश मंत्री सुषमा स्वराज को सक्षम नेता बताते हुए कहा था कि उन्होंने वीजा के मुद्दे को छोड़कर कोई काम नहीं किया।

ये है पूरा मामला

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने इंटरनेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ स्ट्रटीजिक स्टडीज में एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा था कि विदेश मंत्रालय पर प्रधानमंत्री कार्यालय का एकाधिकार है। सुषमा स्वराज एक सक्षम नेता है लेकिन उन्होंने वीजा के मुद्दे को छोड़कर मंत्रालय में कोई काम नहीं किया। यूरोपीय यात्रा के दौरान राहुल गांधी ने कहा कि पिछले चार वर्षों में शक्ति का केंद्रीकरण प्रधानमंत्री कार्यालय में है।

जिसका जवाब अब विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने अपने ट्वीट से दिया है। उन्होंने कहा है कि विश्वभर में प्रवासी भारतीय आज कहीं भी फंसा हो उसे पता है कि भारत सरकार तक उसकी पहुंच आसान हो गई है और उसकी बात सरकार हर समय सुनने को तैयार है। और वह अपने देश से महज एक ट्वीट दूर है।

इससे पहले यह किसी भी सरकार की प्राथमिकता में नहीं था जबकि आज है। सुषमा ने कहा कि प्रधानमंत्री ने दुनियाभर में रह रहे भारतीयों को गर्वान्वित किया है और उनमें यह विश्वास जगाया है।



पांच दिवसीय यात्रा पर कंबोडिया पहुंची विदेश मंत्री

विदेश मंत्री सुषमा स्वराज वियतनाम और कंबोडिया की पांच दिवसीय यात्रा के पहले चरण में वियतनाम की राजधानी हनोई में हैं। सुषमा स्वराज की वियतनाम और कंबोडिया की पांच दिवसीय यात्रा का उद्देश्य आसियान क्षेत्र के दो अहम मुल्कों के साथ भारत के रिश्तों को गहरा करना है। वियतनाम में सुषमा संयुक्त आयोग की 16वीं बैठक की सहअध्यक्षता अपने समकक्ष फाम बिन्ह मिन्ह के साथ करेंगी। वह वियतनाम के प्रधानमंत्री नगुयेन शुआन फुक से भी मुलाकात करेंगी। सुषमा स्वराज आज हिंद महासागर सम्मेलन के तीसरे संस्करण का उद्घाटन करेंगी।

Aditya Mishra

Aditya Mishra

Next Story